Home » SIR : चुनाव पाठशाला में पढ़ी गई अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची

SIR : चुनाव पाठशाला में पढ़ी गई अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चुनाव पाठशाला में पढ़ी गई अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची, 22 जुलाई को होगा अंतिम सत्यापन

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मंगलवार को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की दूसरी बैठक और चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बूथ स्तर पर अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची पढ़कर सुनाई गई। इन नामों पर स्थानीय मतदाताओं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बूथ स्तर के अधिकारियों से सुझाव और आपत्तियां ली गईं, ताकि अंतिम मतदाता सूची तैयार करने से पहले प्रत्येक नाम का सही तरीके से सत्यापन किया जा सके।
वहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने लोहरदगा जिले गए और विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सूची में चार प्रकार के मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। पहला, ऐसे मतदाता जो लंबे समय से अपने पते पर नहीं मिल रहे हैं। दूसरा, जो स्थायी रूप से किसी अन्य स्थान पर चले गए हैं। तीसरा, जिनका निधन हो चुका है। चौथा, जिनका नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है। इन सभी मामलों का स्थानीय स्तर पर सत्यापन किया जा रहा है, ताकि अंतिम मतदाता सूची में केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही शामिल रहें।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है। यदि कोई विदेशी नागरिक मतदाता बनने के उद्देश्य से गलत घोषणा करता है या फॉर्म भरता है, तो उसके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

22 जुलाई को तीसरी एवं अंतिम बैठक

उन्होंने जानकारी दी कि 22 जुलाई को बीएलओ एवं बीएलए-2 की तीसरी एवं अंतिम बैठक आयोजित होगी। उसी दिन अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक की कार्यवाही और फोटो भी बीएलओ ऐप पर अपलोड किए जाएंगे। इसके बाद 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची के साथ इस सूची का भी प्रकाशन किया जाएगा।

कई बीएलए-2 के बैठक में अनुपस्थित पाए गए

इस बीच, राज्य के कई मतदान केंद्रों से विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 के बैठक में अनुपस्थित रहने की सूचना भी मिली। ऐसे मामलों में संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर और निर्वाचन पदाधिकारियों ने उनकी अनुपस्थिति दर्ज करते हुए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी।

राजधानी के सभी बूथों पर चुनावी पाठशाला, मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर दी गई जानकारी

रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला एवं बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार बैठक में अनमैप्ड मतदाताओं की सूची के आधार पर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की प्रारूप सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। बीएलओ और बीएलए-2 को सूची के प्रत्येक नाम का सत्यापन सावधानीपूर्वक करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी गई तथा जिन लोगों को इन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं, उनसे उसे शीघ्र भरकर बीएलओ को जमा करने की अपील की गई

Related Articles

Leave a Comment