Home » Jamshedpur News: जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

Jamshedpur News: जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

by Mujtaba Haider Rizvi
jadugora ganja
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 452 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम स्वासपुर के पास पुराना राखा माइंस की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर घूम-घूमकर अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री और परिवहन कर रहा है। सूचना के आधार पर जादूगोड़ा थाना में सनहा दर्ज कर वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्वासपुर निवासी नागेन भकत (45) को मोटरसाइकिल संख्या JH05DK-6337 पर संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद काले प्लास्टिक बैग से करीब 452 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही गांजा को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक वीवो कंपनी का स्मार्टफोन, काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और गांजा से भरा प्लास्टिक बैग भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read also Jamshedpur Crime : सोनारी के श्रीराम स्वीट्स के संचालक की पत्नी ने सालगाझुड़ी में ट्रेन के सामने आकर दी थी जान, शव की हुई पहचान

Related Articles

Leave a Comment