Home » Palamu News : पलामू अपहरण मामले में आया नया मोड़, महिला ने बताई 7 साल से गायब रहने की वजह

Palamu News : पलामू अपहरण मामले में आया नया मोड़, महिला ने बताई 7 साल से गायब रहने की वजह

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : पलामू में अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने 7 साल पुराने एक कथित अपहरण केस की गुत्थी सुलझाते हुए एक महिला को मध्य प्रदेश से सुरक्षित ढूंढ निकाला है। यह मामला जितना पुराना है, इसकी हकीकत उससे कहीं ज्यादा हैरान करने वाली है। ​साल 2019 में पलामू के उंटारी रोड थाना क्षेत्र से एक महिला अचानक लापता हो गई थी। उसके पति प्रकाश ने गांव के ही तीन लोगों पर अपनी पत्नी के अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस लंबे समय से महिला की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा था। वहीं, जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ था, वे गांव में ही सामान्य जिंदगी जी रहे थे, जिससे मामला और उलझ गया था।

​स्पेशल टीम को मिली कामयाबी

​बिश्रामपुर के एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल की देखरेख में इस केस के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने जब तकनीकी सबूतों और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि लापता महिला मध्य प्रदेश के भोपाल (बेरखेड़ी इलाका) में रह रही है। इसके बाद पलामू पुलिस की टीम भोपाल पहुंची और महिला को वहां से बरामद कर लिया।

​पूछताछ में खुला पति का राज

​पुलिस के सामने आते ही महिला ने जो बयान दिया, उसने पूरे केस का रुख ही बदल दिया। महिला ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह खुद अपनी मर्जी से भागी थी। महिला के मुताबिक उसका पति प्रकाश शराब के नशे में रोज उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता था। ​महिला ने खुलासा किया कि उसके पति ने कुल चार शादियां की हैं, जिनमें से दो पत्नियां बिहार में रहती हैं। घटना वाले दिन भी पति ने उसे बुरी तरह पीटा था। जान बचाने के लिए वह रातभर बैंगन के खेत में छिपी रही और अगली सुबह ट्रेन पकड़कर भोपाल भाग गई। ​महिला ने पुलिस को लिखित तौर पर कहा है कि वह अब अपने पति के साथ बिल्कुल नहीं रहना चाहती।

Read Also: Palamu Suicide : मानसिक तनाव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Articles

Leave a Comment