Home » Jamshedpur News : नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों पर छात्रों को किया जागरूक

Jamshedpur News : नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों पर छात्रों को किया जागरूक

टेल्को थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टेल्को कॉलोनी स्थित विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति, तंबाकू निषेध, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों पर विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव विष्णु चंद्र दीक्षित के मार्गदर्शन तथा प्राचार्या मीना विल्खु के निर्देशन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों और तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा के उपायों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग सहित यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

‘नशे को ना’ कहने का दिया संकल्प

विद्यालय की ओर से बताया गया कि इस जागरूकता सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे और तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, साइबर सुरक्षा के प्रति सजग बनाना तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और यातायात अनुशासन का पालन करने का संकल्प लिया।

जागरूक और व्यसन-मुक्त समाज निर्माण पर जोर

प्राचार्या मीना विल्खु ने कहा कि नशा-मुक्त और जागरूक समाज का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारे विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। उन्हें व्यसन-मुक्त, डिजिटल रूप से सजग और यातायात नियमों का पालन करने वाला जिम्मेदार नागरिक बनाना विद्यालय का सतत प्रयास है।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सुरक्षित जीवनशैली के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Comment