Home » Jamshedpur Firing : बर्मामाइंस में युवक को गोली मारे जाने के मामले में 11 लोग नामजद, छापेमारी कर रही पुलिस 

Jamshedpur Firing : बर्मामाइंस में युवक को गोली मारे जाने के मामले में 11 लोग नामजद, छापेमारी कर रही पुलिस 

Jamshedpur Firing : कोलकाता में चल रहा है घायल युवक का इलाज, वर्चस्व की जंग में चली थी गोली

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के पास एक युवक मोहम्मद आफताब आलम को रविवार की रात गोली मार दी गई थी। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज कोलकाता के अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में घायल युवक मोहम्मद आफताब आलम की पत्नी सलमा कादरी के आवेदन पर 11 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हुई है।

कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन लोगों को इस मामले में नामजद किया गया है, उसमें शहनवाज उर्फ भोंदू, मोहम्मद रेहान, अयान, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद समद, रानी परवीन, अफरोज उर्फ बंटी की पत्नी अंगूरी बेगम, शाहरुख की पत्नी कुलसुम बीबी, अमन की पत्नी बगली के अलावा कैरेज कॉलोनी सेवा आश्रम के पास रहने वाले उदय महतो को नामजद किया गया है।

जिस युवक मोहम्मद आफताब आलम को गोली मारी गई है, वह बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि रविवार की रात मोहम्मद आफताब आलम को रेलवे कंटेनर यार्ड के पास गोली मार दी गई थी। उसे दो गोलियां लगी हैं। घटनास्थल से पुलिस ने 11 खोखा और एक कारतूस बरामद किया है। गोली लगने के बाद घायल आफताब आलम को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया था। यहां उसकी नाजुक हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे कोलकाता रेफर कर दिया था।

Read Also: Jamshedpur Accident : स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को पल्सर बाइक ने मारी टक्कर, कई घायल

Related Articles

Leave a Comment