Home » Jamshedpur Crime : बिरसानगर में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल में भिड़े छात्रों के दो गुट, चापड़ व चाकू के साथ दो संदिग्ध पकड़े गए 

Jamshedpur Crime : बिरसानगर में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल में भिड़े छात्रों के दो गुट, चापड़ व चाकू के साथ दो संदिग्ध पकड़े गए 

Jamshedpur Crime : पुलिस मामले की जांच कर रही है दो छात्रों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र के नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल में मंगलवार को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। स्थानीय लोगों ने मामले में हस्तक्षेप किया और दो संदिग्ध छात्रों को पकड़ा।

घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्ध छात्रों की तलाशी ली गई। इनके पास से चापड़ और चाकू बरामद होने की बात कही जा रही है। पुलिस दोनों छात्रों को थाने ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

सोमवार को भी हुई थी मारपीट

बताया जा रहा है कि सोमवार को भी स्कूल में बवाल हुआ था। कक्षा 7 और कक्षा 8 के कुछ छात्रों के बीच आपस में हाथापाई हुई थी। इसी को लेकर मंगलवार को फिर झगड़ा हुआ। आरोप है कि कुछ छात्रों ने बाहरी लोगों को भी बुलाया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Mango Ecroachment Removal : पुलिस फोर्स नहीं मिलने से मानगो में स्वर्णरेखा नदी किनारे टली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

Related Articles