Home » DAV Public School Bistupur : डीएवी बिष्टुपुर में देशभक्ति के रंग: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

DAV Public School Bistupur : डीएवी बिष्टुपुर में देशभक्ति के रंग: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

by Rakesh Pandey
DAV Public School Bistupur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जमशेदपुर: डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर के प्रांगण में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या (ए आर ओ, झारखंड जोन-ई) श्रीमती प्रज्ञा सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गरीबी, भुखमरी, असमानता खत्म करने और पर्यावरण संरक्षण जैसे सतत विकास के लक्ष्यों पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, ‘विदाई का तिलक’ नृत्य-नाटिका ने दर्शकों को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। कक्षा 11वीं की छात्रा पमिका चटर्जी और कक्षा 9वीं के छात्र रिशान रंजीत मोरे के ओजस्वी भाषणों ने सभी में नया जोश भर दिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज भारत मजबूत व्यवस्था, नेतृत्व, वैज्ञानिक उपलब्धियों, और आधुनिक तकनीक के बल पर दुनिया के श्रेष्ठ देशों में अपना स्थान बना रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हर व्यक्ति के हृदय में ईमानदारी और निष्ठा होनी चाहिए, जिससे स्वभाव में विनम्रता आती है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने सुहावने मौसम के लिए ईश्वर और अभिभावकों का धन्यवाद किया। विद्यालय के समन्वयक श्री ओम प्रकाश पाठक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का सफल समापन हुआ।

Read Also- Jamshedpur Independence Day 2026 : गोपाल मैदान में शान से फहराया गया तिरंगा, सम्मानित किए गए झारखंड आंदोलनकारी

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment