Home » Chaibasa News : चाईबासा में बड़े उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, मंत्री दीपक बिरुवा ने किया ध्वजारोहण

Chaibasa News : चाईबासा में बड़े उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, मंत्री दीपक बिरुवा ने किया ध्वजारोहण

जिला मुख्यालय स्थित मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाइन में बड़े उत्साह, हर्षोल्लास और देशभक्ति माहौल के साथ मनाया गया।

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला में 15 अगस्त को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, हर्षोल्लास और देशभक्ति माहौल के साथ मनाया जा रहा है। चाईबासा जिला मुख्यालय स्थित मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि मंत्री दीपक बिरुवा ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। उन्होंने फूलों से सजी खुली जिप्सी से परेड का निरीक्षण किया। इससे पहले मंत्री दीपक बिरुवा ने पुलिस लाइन स्थित स्मारक सहित आजादी के लिए संघर्ष करने वाले शहीदों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मंत्री दीपक बिरुवा ने अपने संबोधन में जनता को जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के योजना की जानकारी दी एवं उपलब्धियां को बताया। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की एवं जिला प्रशासन से सरकार की महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। मौके पर आयुक्त, डीसी, एसपी समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल रहे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा बलों और एनसीसी के दलों द्वारा आकर्षक परेड निकाली गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी सम्मानित

इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान कई जगहों पर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जहां स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत करते दिखे, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रीय गौरव से भर गया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also Chaibasa News: राउरकेला में भारी बारिश से रेल सेवा बाधित: हावड़ा-मुंबई रूट पर धीमी हुई ट्रेनों की गति

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment