
चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत गोइलकेरा थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात यात्री की मौत हो गई। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिला में डेरोवां और महादेवशाल के बीच की है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर पोल संख्या 352/39-41 के पास ऑन ड्यूटी ट्रैकमैन ने अप लाइन पर एक यात्री को घायल अवस्था में तड़पते देखा। ट्रैकमैन ने तुरंत इसकी सूचना नजदीकी स्टेशनों को दी।
सूचना मिलते ही अप लाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी को रोका गया। इसके बाद ट्रैकमैन औरछ गार्ड की मदद से घायल यात्री को ब्रेकयान में रखकर मनोहरपुर भेजा गया। वहां उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मनोहरपुर जीआरपी और गोइलकेरा थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि चलती ट्रेन से गिरने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Read Also Chaibasa News : दीवार गिरने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम


