Home » Chaibasa News : रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा ने Women on Wheel परियोजना का किया शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क टोटो ड्राइविंग प्रशिक्षण

Chaibasa News : रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा ने Women on Wheel परियोजना का किया शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क टोटो ड्राइविंग प्रशिक्षण

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा ने एक सराहनीय पहल करते हुए “Women on Wheel” परियोजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क टोटो (ई-रिक्शा) ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।

परियोजना का शुभारंभ रविवार को विकास भवन, प्रधान डाकघर, चाईबासा से 7 टोटो पर परियोजना के बैनर लगाकर और हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान शहरवासियों को इस अनूठी पहल की जानकारी भी दी गई।

रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष रोटेरियन अमित पोद्दार ने बताया कि इस परियोजना के तहत महिलाओं को केवल टोटो चलाने का प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा, ग्राहक व्यवहार, डिजिटल भुगतान, वाहन की देखरेख और स्वरोजगार से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की नई शुरुआत कर सकें।

इस परियोजना की जिला चेयरमैन रोटेरियन डॉ. वीणा मूंधड़ा और क्लब चेयरमैन रोटेरियन अंजू राठौड़ हैं। इस अवसर पर डॉ. वीणा मूंधड़ा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल आर्थिक रूप से सक्षम बनाना नहीं है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाना भी जरूरी है। “Women on Wheel” इसी दिशा में एक सार्थक पहल है जो कई महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

क्लब चेयरमैन अंजू राठौड़ ने कहा कि यह परियोजना महिलाओं को नया कौशल सीखने और सम्मानजनक रोजगार पाने का अवसर देगी। हमें विश्वास है कि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ लेकर अपने परिवार और समाज के लिए प्रेरणा बनेंगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित पोद्दार, सचिव सौरभ प्रसाद सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।रोटरी क्लब ने जिले की जरूरतमंद महिलाओं से इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक महिलाएं पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए 9572818161 और 9934510364 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read Also Chaibasa News : समाहरणालय परिसर में वीर शहीद पोटो हो की आदमकद प्रतिमा लगाने की कवायद शुरू, आदिवासी संगठनों ने मंत्री समेत सभी जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

Related Articles

Leave a Comment