Home » The photon news : टाटा मोटर्स में 30 अगस्त को भी होगा काम, 1 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश

The photon news : टाटा मोटर्स में 30 अगस्त को भी होगा काम, 1 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश

व्यावसायिक जरूरतों को देखते हुए कंपनी ने जारी किया सर्कुलर, सभी डिवीजन और विभागों पर लागू होगा निर्णय

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में व्यावसायिक जरूरतों को देखते हुए रविवार, 30 अगस्त 2026 को सभी डिवीजन एवं विभागों में कार्य किया जाएगा। कंपनी की ओर से 27 अगस्त को जारी सर्कुलर में यह जानकारी दी गई है।

सर्कुलर के अनुसार, 30 अगस्त को कार्यदिवस के बदले मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। यह व्यवस्था सभी डिवीजन एवं विभागों के साथ उनके अधीन आने वाली सेवाओं पर लागू होगी। विभागीय प्रमुखों को आवश्यकतानुसार कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों का समन्वय करने और संबंधित निर्देश जारी करने को कहा गया है। साथ ही शिफ्ट परिवर्तन संबंधी नोटिस को नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है।

कंपनी ने इस सर्कुलर की प्रतिलिपि इंस्पेक्टर ऑफ फैक्टरीज, जमशेदपुर, डिप्टी लेबर कमिश्नर, जमशेदपुर तथा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव को भी भेजी है।

Related Articles

Leave a Comment