
Jamshedpur : टाटा स्टील इंडिया में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। 11 मई 2026 के सर्कुलर नंबर AO/93/2026 के क्रम में तथा कंपनी की विभिन्न इकाइयों में रॉ मटीरियल ऑपरेशन्स और लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन कार्यों पर विशेष ध्यान देने के उद्देश्य से BU-PRG रॉ मटीरियल, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं लॉजिस्टिक्स बिजनेस यूनिट का पुनर्गठन किया गया है।
पुनर्गठन के बाद यह बिजनेस यूनिट अब दो अलग-अलग बिजनेस यूनिटों में काम करेगी। इनमें BU-PRG रॉ मटीरियल और BU-PRG सप्लाई चेन शामिल हैं। कंपनी के इस बदलाव का उद्देश्य संबंधित कार्यों में अधिक स्पष्ट जिम्मेदारी, बेहतर समन्वय और परिचालन दक्षता बढ़ाना माना जा रहा है।
इसी क्रम में BU-PRG सप्लाई चेन से संबंधित कार्यों के लिए एक नई संरचना निर्धारित की गई है। इसमें वाइस प्रेसिडेंट सप्लाई चेन प्रभात कुमार को चेयरपर्सन बनाया गया है, जबकि वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन्स TSM सुधीर कुमार मेहता अल्टरनेट-चेयरपर्सन होंगे।
नई संरचना में चीफ लैंड मैनेजमेंट टाटा स्टील आनंद कुमार, चीफ लॉजिस्टिक्स अनिल कुमार सिंह हर्षाना, चीफ एनवायरमेंट मैनेजमेंट अनूप श्रीवास्तव, चीफ E&P लॉजिस्टिक्स एवं इंफ्रास्ट्रक्चर आशुतोष कुमार सिंह, जनरल मैनेजर (O&M & Q) देबाशीष जेना तथा हेड प्रोजेक्ट्स कैपिटल कालीचरण तिवारी को सदस्य बनाया गया है।
नई संरचना में जिम्मेदारी
क्रम नाम पद भूमिका
1 प्रभात कुमार वाइस प्रेसिडेंट सप्लाई चेन चेयरपर्सन
2 सुधीर कुमार मेहता वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन्स TSM अल्टरनेट-चेयरपर्सन
3 आनंद कुमार चीफ लैंड मैनेजमेंट, टाटा स्टील सदस्य
4 अनिल कुमार सिंह हर्षाना चीफ लॉजिस्टिक्स सदस्य
5 अनूप श्रीवास्तव चीफ एनवायरमेंट मैनेजमेंट। सदस्य
6 आशुतोष कुमार सिंह चीफ E&P लॉजिस्टिक्स एवं इंफ्रास्ट्रक्चर सदस्य
7 देबाशीष जेना जनरल मैनेजर (O&M & Q) सदस्य
8 कालीचरण तिवारी हेड प्रोजेक्ट्स कैपिटल सदस्य
यह पुनर्गठन टाटा स्टील की रॉ मटीरियल, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन गतिविधियों को अधिक केंद्रित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

