Home » Bokaro Steel Plant: BSL का शानदार प्रदर्शन, 4.61 मिलियन टन स्टील का रिकॉर्ड डिस्पैच

Bokaro Steel Plant: BSL का शानदार प्रदर्शन, 4.61 मिलियन टन स्टील का रिकॉर्ड डिस्पैच

कुल सेलेबल स्टील का उत्पादन 4.56 मिलियन टन के स्तर तक पहुंच गया

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​बोकारो :सेल की प्रमुख इकाई बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) ने बीते वित्त वर्ष 2025-26 में एक नया इतिहास रचा है। इस दौरान संयंत्र ने उत्पादन और प्रेषण के क्षेत्र में रिकॉर्ड सफलता हासिल की है। कंपनी के लगभग सभी विभागों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है।

​उत्पादन के आंकड़ों पर नजर डालें तो एसएमएस-न्यू से 1.163 मिलियन टन क्रूड स्टील तैयार किया गया। वहीं कुल सेलेबल स्टील का उत्पादन 4.56 मिलियन टन के स्तर तक पहुंच गया। इसके अलावा 4.61 मिलियन टन सेलेबल स्टील का रिकॉर्ड डिस्पैच भी किया गया। सिंटर प्लांट ने अपनी दो मशीनों के जरिए 63.53 लाख टन से अधिक का उत्पादन कर नया बेंचमार्क स्थापित किया। ऊर्जा, बिजली और पानी की खपत में सुधार कर लागत में भी बड़ी कटौती की गई है।

एसएमएस-न्यू क्रूड स्टील में 12.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी

​संयंत्र का यह प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है। एसएमएस-न्यू क्रूड स्टील में 12.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं सेलेबल स्टील में 18.2 प्रतिशत का इजाफा देखा गया। इन आंकड़ों के साथ बीएसएल अपनी श्रेणी में सबसे किफायती उत्पादक बनकर उभरा है।

​चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही बीएसएल के लिए आर्थिक रूप से बेहद मजबूत साबित हुई है। इस दौरान संयंत्र का परिचालन राजस्व 9.37 प्रतिशत बढ़कर 5,880 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एबिटडा 588 करोड़ रुपये से छलांग लगाकर सीधे 1,154 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेल के सभी संयंत्रों में यह सबसे बेहतर एबिटडा माना जा रहा है।

पहली तिमाही ​सबसे बेहतरीन साबित

मुनाफे की बात करें तो टैक्स से पहले का लाभ 97.82 करोड़ रुपये से उछलकर 715.57 करोड़ रुपये हो गया है। हॉट मेटल, क्रूड स्टील और सिंटर के उत्पादन में यह अब तक की सबसे बेहतरीन पहली तिमाही साबित हुई है।

​कोल केमिकल्स की बिक्री ने भी जून 2026 में 38.92 करोड़ रुपये का नया मासिक रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी प्रबंधन ने संयंत्र में बिना बिके सेकेंडरी स्टील की मात्रा को हाल के वर्षों के सबसे निचले स्तर पर ला दिया है। इससे संयंत्र की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत हुई है।

Read Also: Jamshedpur News : डॉ. टीसी जॉन मेमोरियल ट्रस्ट के कर्मचारियों को 8.33% बोनस के साथ 4,000 एक्स-ग्रेशिया 

 

 

Related Articles

Leave a Comment