Home » Boram News : बोड़ाम में रक्तदान को लेकर दिखा उत्साह, विधायक संजीव सरदार ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला

Boram News : बोड़ाम में रक्तदान को लेकर दिखा उत्साह, विधायक संजीव सरदार ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला

शिविर में पहुंचे विधायक संजीव सरदार ने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और रक्तदान के लिए सभी का आभार जताया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Boram : जिले के बोड़ाम में बैंक के समीप बिरसा उलिहान युवा मंच के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और कुल 150 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

शिविर में पहुंचे विधायक संजीव सरदार ने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और रक्तदान के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। किसी जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध होने से उसकी जान बचाई जा सकती है। इसलिए समाज के अधिक से अधिक लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

आयोजन स्थल पर पहुंचने पर बिरसा उलिहान युवा मंच की ओर से विधायक संजीव सरदार का स्वागत किया गया। इस दौरान मंच के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह भूमिज, सचिव फूल चंद सिंह सरदार और कोषाध्यक्ष शंभू सिंह भूमिज समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शिविर में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। 150 यूनिट रक्त का संग्रह क्षेत्र में लोगों के बीच सेवा और सहयोग की भावना को दर्शाता है।

विधायक ने आयोजन समिति के सदस्यों को सफल शिविर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। शिविर को सफल बनाने में विभूति सिंह सरदार, गंगाधर सिंह सरदार, सुभाष सिंह सरदार सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read also – Jamshedpur News : 12 कार्यक्रमों के जरिए पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा चलाएगी एक माह का खास अभियान

Related Articles

Leave a Comment