Home » jharkhand Business : होल्डिंग टैक्स, खासमहल जमीन और ट्रेड लाइसेंस की समीक्षा की मांग,

jharkhand Business : होल्डिंग टैक्स, खासमहल जमीन और ट्रेड लाइसेंस की समीक्षा की मांग,

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चैंबर ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

रांची : झारखंड में व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े मुद्दों को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के समक्ष कई मांगें रखीं। बुधवार को चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स की दरों की समीक्षा, खासमहल भूमि से जुड़े मामलों के समाधान, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था की समीक्षा की मांग की गयी। चैंबर ने इन मुद्दों को व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उठाये गये विषयों को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को भेजा जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग, संयुक्त सचिव अमित शर्मा और पूजा धाधा शामिल थीं।

Related Articles

Leave a Comment