
Jamshedpur : टाटा स्टील ने रॉ मैटेरियल डिवीजन के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया है। घरेलू स्रोतों से कोकिंग कोल की हिस्सेदारी बढ़ाने तथा कोल वाशिंग से जुड़ी गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए ये बदलाव 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगे।
टैलेंट हब के प्रमुख मनीष कुमार को पदोन्नति देकर चीफ कोल बेनिफिशिएशन एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज, झरिया बनाया गया है। वे झरिया से कार्य करेंगे और जनरल मैनेजर, झरिया को रिपोर्ट करेंगे। उनके अधीन जेसीपीपी के हेड प्रसेनजीत सामंत, बीसीपीपी के हेड अनुराग श्रीवास्तव तथा इंजीनियरिंग सर्विसेज, झरिया के हेड अमन कार्य करेंगे।
विकास कुमार को चीफ माइंस झरिया की जिम्मेदारी
इसी क्रम में सिजुआ ग्रुप के चीफ विकास कुमार को री-डेजिग्नेट कर चीफ माइंस, झरिया की जिम्मेदारी दी गई है। वे भी झरिया में पदस्थापित रहेंगे और जनरल मैनेजर, झरिया को रिपोर्ट करेंगे। उनके अधीन भेलाटांड़ के हेड मनोज कुमार, सिजुआ के हेड संजीव कुमार ठाकुर, प्लानिंग के हेड आलोक कुमार सिंह, बसंत कुमार सिंह और अमित कुमार दत्ता कार्य करेंगे।
रविनीत सिंह का अस्थायी स्थानांतरण कार्यकाल बढ़ा
कंपनी ने एक अन्य संगठनात्मक बदलाव के तहत पीएंडसी सिविल टीएसजे प्रोजेक्ट में असिस्टेंट मैनेजर रविनीत सिंह के अस्थायी स्थानांतरण की अवधि भी बढ़ा दी है। व्यावसायिक जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वे अपने मौजूदा पद और स्तर पर कार्य करते हुए संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट करते रहेंगे।

