Home » Road accident : सोनुवा में सड़क पर भीषण दुर्घटना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर

Road accident : सोनुवा में सड़क पर भीषण दुर्घटना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनुवा-बारी मुख्य मार्ग पर सातपुरी गांव के समीप एक बेहद दर्दनाक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे पति-पत्नी को सीधी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस भीषण दुर्घटना में पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक सोनुवा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी 20 वर्षीय सुशील गागराई अपनी 19 वर्षीया पत्नी चांदमुनी संवैया के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर वृंदावन स्थित अपने ससुराल जा रहा था। जैसे ही दोनों सातपुरी गांव के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और बुरी तरह लहूलुहान हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर तेजी से फरार हो गया।

इलाज के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की नजर घायलों पर पड़ी। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए पुलिस को सूचित किया और तत्परता दिखाते हुए दोनों को सोनुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण चांदमुनी संवैया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, सुशील गागराई की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया है।

पुलिस कर रही अज्ञात वाहन की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के रास्तों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से दोनों परिवारों में मातम छा गया है।

Read Also Chaibasa News : चिरिया में नया मोबाइल न मिलने पर 16वर्षीय किशोर ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Comment