Home » Jamshedpur Crime: मॉर्निंग वॉक की यारी टूटने के बाद रईसों की तल्खी सड़क पर पहुंची; लोयोला स्कूल के पीछे बैट से दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो वायरल

Jamshedpur Crime: मॉर्निंग वॉक की यारी टूटने के बाद रईसों की तल्खी सड़क पर पहुंची; लोयोला स्कूल के पीछे बैट से दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो वायरल

दोनों के बीच पहले दोस्ताना संबंध थे और वे नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक के दौरान साथ समय बिताते थे। बाद में किसी बात को लेकर संबंधों में खटास आ गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
लोयोला स्कूल के पीछे मारपीट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सुबह की मॉर्निंग वॉक के दौरान शुरू हुई तल्खी अब थाने तक पहुंच गई है। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में लोयोला स्कूल के पीछे दो परिचितों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दो कारोबारियों के बीच मारपीट हो गई। मामले में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया के भाई अजय भालोटिया ने मिलेनियम टावर निवासी उद्यमी दिलीप मुरारका के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया है कि दिलीप मुरारका ने उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में अजय भालोटिया बैट से पिटते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो इस मारपीट का पक्का सुबूत बन गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की असल वजह क्या है यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा।

अजय भालोटिया ने पुलिस को बताया है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले से चली आ रही तल्खी बढ़ गई। इसके बाद दिलीप मुरारका ने क्रिकेट बैट लेकर उनका पीछा किया और लोयोला स्कूल के पीछे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की। शिकायत में सरेआम दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले दोस्ताना संबंध थे और वे नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक के दौरान साथ समय बिताते थे। बाद में किसी बात को लेकर संबंधों में खटास आ गई। शुक्रवार को विवाद सड़क तक पहुंच गया। घटना के बाद अजय भालोटिया ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ विवाद के वास्तविक कारण और मारपीट के आरोपों की भी पड़ताल कर रही है।

Read also Seraikela News :आदित्यपुर में दिव्यांग महिला ने दुकान में घुसकर मारपीट, लूट और धमकी का लगाया आरोप; पुलिस से सुरक्षा की गुहार

Related Articles

Leave a Comment