
Jamshedpur : जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित गरीब नवाज कॉलोनी के हसन कॉम्प्लेक्स के पास शुक्रवार देर रात ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दुकानों में रखा सामान जलकर बर्बाद हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ लोग ठेला लगाकर दुकान चलाते हैं। उनका सामान भी ठेले पर बंधा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर जल गया। घटना में करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

