Home » Photography Banned In Kedarnath Temple: केदारनाथ मंदिर में मोबाईल फोन ले जाने पर प्रतिबंध, मंदिर कमेटी ने लोगों से शालीन कपड़े पहन कर आने को कहा, मंदिर के बाहर जगह जगह चेतावनी से संबंधित बोर्ड लगाया गया

Photography Banned In Kedarnath Temple: केदारनाथ मंदिर में मोबाईल फोन ले जाने पर प्रतिबंध, मंदिर कमेटी ने लोगों से शालीन कपड़े पहन कर आने को कहा, मंदिर के बाहर जगह जगह चेतावनी से संबंधित बोर्ड लगाया गया

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देरहरादून: केदारनाथ मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत मंदिर परिसर में मोबाईल फोन ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में अब श्रद्धालु मंदिर परिसर में न तो तस्वीरें ले सकेंगे और न वीडियो बना सकेंगे। ये फैसला बद्री-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने लिया है। विदित हो कि जब से मंदिर का कपाट खुला है तब से मंदिर के कई वीडीयों व रील सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहे थे।

ऐसे में महसहूर होने के लिए कुछ व्लॉगर मंदिर के सामने ऐसे उटपटांग वीडियो बना रहे थे। जिस पर मंदिर समिति को एतराज था। जिसके बाद ही समिति ने मंदिर में मोबाईल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

एक कपल ने मंदिर के सामने प्रपोज करते बनाया था वीडियो:

कुछ दिन पहले ही एक महिला ब्लॉगर ने मंदिर के सामने एक वीडियो बनाया था जिसमें वह अपने प्रेमी को प्रपोज करते नजर आ रही है। यह वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने नाराजगी जाहिर की थी यहां तक की पुलिस में शिकायत भी की थी। लेकिन इसके बाद लोगों द्वारा लगातार मंदिर का वीडियो बनाया जा रहा था। इसे देखते हुए ही मंदिर समिति ने मोबाईल को परिसर में प्रतिबंधित करने का यह फैसला लिया है।

कपड़े भी ढंग से पहनकर आने को कहा गया:

मंदिर समिति ने जो गाईडलाईन जारी किया है उसमें श्रद्धालुओं को मंदिर में शालीन कपड़े पहनकर आने के लिए भी कहा गया है। साथ ही मंदिर परिसर में तम्बू या शिविर न लगाने की भी बात है। आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह से बैन

मंदिर परिसर में जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है कि मोबाइल फोन के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश न करें। यहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह से बैन है। आप CCTV कैमरे की निगरानी में हैं। विदित हो कि इससे पहले मंदिर के गर्भ गृह में ही मोबाइल ले जाने पर पाबंदी थी। लेकिन अब यह पूरे मंदिर परिसर में ही बैन कर दिया गया है।

बद्रीनाथ में भी लगेगा बैन:

BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर लोग काफी आस्था के साथ आते हैं। भक्तों को उसका सम्मान करना चाहिए। उन्हें खुद को मशहूर करने के लिए मंदिर को माध्यम नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर की तरह जल्द ही बद्रीनाथ धाम में मोबाईल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। हालांकि अभी वहां से कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन वहां भी ऐसे बोर्ड लगाए जाएंगे।

यह है विवाद का पूरा वाकया:

विदित हो कि विशाखा नाम की एक यूट्यूबर हाला ही में अपने प्रेमी के साथ भगवान शिव का दर्शन करने केदारनाथ मंदिर गई थी। दर्शन करने के बाद जैसे ही वह अपने प्रेमी के साथ गर्भगृह से बाहर आई मंदिर के सामने अचानक उसने प्रेमी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। वहीं लड़के ने उसे शादी के लिए हां कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो लड़की ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद विवाद भी शुरू हो गया। जहां कुछ लोग कपल की सराहना करते दिखे वहीं कई ने इस प्रकार से मंदिर के सामने वीडियो बनाने को गलत कहा। इसके बाद से मंदिर में रील बनाने के खिलाफ आवाज उठने लगी।

लोगों का कहना था कि केदारनाथ को आम टूरिस्ट स्पॉट की तरह ट्रीट किया जा रहा है। जबकि यह करोड़ों हिंदूओं के आस्था का प्रतिक है।

READ ALSO : केदारनाथ मंदिर के सामने लड़की ने लड़के को शादी के लिए किया प्रपोज, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कहा एक्शन लेंगे… एक्ट्रेस रवीना टंडन बोलीं हमारे भगवान कबसे प्यार के खिलाफ हो गए…… जानिए क्या है पूरा मामला

मंदिर समिति से ऐसे वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। हालांकि अभिनेत्री रवीनाटंडन ने कपल का सपोर्ट किया और लिखा की हमारे भगवान कबसे प्यार के खिलाफ हो गए।

Related Articles