Home » अपने दोस्त की नाबालिग बेटी से करता रहा रेप, पत्नी ने भी दिया इस घृणित कृत्य में साथ, दोनों पहुंचे हवालात

अपने दोस्त की नाबालिग बेटी से करता रहा रेप, पत्नी ने भी दिया इस घृणित कृत्य में साथ, दोनों पहुंचे हवालात

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : जिससे सहारा मिलने की उम्मीद थी उसी ने न केवल मौके का फायदा उठाया बल्कि ऐसा दर्द दिया जिससे यह नाबालिग जिंदगीभर शायद ही उबर पाएगी। शर्मसार करने वाली घटना दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र की है। जहां दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी महीनों से अपने दोस्ती की 14 साल की बेटी से रेप का रेप कर रहा था। हैरत की बात यह भी है कि यह दरिंदा इस बच्ची का मुंहबोला मामा भी लगता था। इस घृणित कृत्य में साथ देनेवाला और कोई नहीं बल्कि उस अधिकारी की पत्नी थी। अब पूरा मामले उजागर हो चुका है और दोनों आरोपी पति-पत्नी पुलिस की हिरासत में हैं।

दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

जैसे ही इस घृणित अपराध की बात सामने आई, दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। IPC की धारा के अलावा POCSO ACT के तहत दिल्ली सरकार के इस दरिन्दे अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पत्नी पर भी कई आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि 14 साल की पीड़िता अभी 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। साल 2020 की बात है जब इस नाबालिग बच्ची के पिता इस दुनिया में नहीं रहे। नाबालिग के मुंहबोले मामा पर आरोप लगा कि उसने साल 2020 और 2021 के दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

काउंसलिंग के दौरान लड़की ने बताया सच

दिल्ली सरकार के इस अधिकारी को यह नाबालिग लड़की मामा कहकर बुलाती थी। उसके साथ कई बार दुष्कर्म हुआ जब वह 2020 में उस अधिकारी के घर 4 महीने के रही थी। घोर मानसिक व शारीरिक शोषण के चलते यह नाबालिग बीमार रहने लगी। चार महीने इस अधिकारी व मुंहबोले मामा के घर रहने के बाद जनवरी 2021 में ही अपनी मां के पास लौट आई। उसके लौटने के बाद उसकी मां ने यह नोटिस किया कि बेटी बहुत खामोश और बदली-बदली सी थी। उसे एंजाइटी के दौरे पड़ने शुरू हो चुके थे। पैनिक अटैक भी आने लगा था। बेटी की बिगडती तबियत देख उसकी मां परेशान हो गई।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कर लिया भर्ती

बेटी की हालत से परेशान मां उसे लेकर दिखाने के लिए अस्पताल पहुंची। जांच करने के बाद डॉक्टर ने पीड़िता नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कर लिया। बेटी को परेशानी साफ नजर आ रही थी लेकिन उसकी मां यह समझ नहीं पा रही थी कि आखिर चार महीने के भीतर उसकी बेटी के साथ क्या हुआ था? कई तरह की जांच के बाद डॉक्टरों ने इलाज करने के साथ-साथ लड़की की काउंसलिंग कराने का फैसला किया।

काउंसलिंग में नाबालिग ने बताई आपबीती

डॉक्टरों को ये बात समझ में आ चुकी थी कि कि पीड़िता नाबालिग मानसिक रूप से काफी परेशान है। जब उस लड़की का काउंसलिंग सेशन शुरू हुआ तो उस लड़की ने अपने साथ हुई उन सभी घटनाओं को बताया जिसे सुनकर काउंसलर और डॉक्टर के होश उस गए। इसके बाद तुरंत दिल्ली पुलिस को इस बारे में बताया गया।

READ ALSO : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की महिला विधायक छन्नी चंदू साहू, पर हुआ जानलेवा हमले के बाद मचा राजनीतिक घमासान

गर्भपात भी कराया था दरिंदे ने आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR

बार-बाद दुष्कर्म की शिकार पीड़िता जब प्रेग्नेंट हो गई तो उसका गर्भपात भी कराया गया था। नाबालिग ने बताया कि दरिंदे की पत्नी ने अपने बेटे से गर्भपात की दवा मंगवाई और उसे खिला दिया था। ये सारा मामला खुलने के बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ IPC और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376(2), 506, 509, 323, 313, 120B, 34 IPC और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अधिकारी व उसकी पत्नी पुलिस की हिरासत में हैं।

Related Articles