Home » मेडागास्कर में ‘इंडियन ओशन आइलैंउ गेम्स’ के उद्घाटन समारोह के दौरान मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत

मेडागास्कर में ‘इंडियन ओशन आइलैंउ गेम्स’ के उद्घाटन समारोह के दौरान मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत

by Rakesh Pandey
इंडियन ओशन आइलैंउ गेम्स के उद्घाटन समारोह के दौरान मची भगदड़
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खेल डेस्क, अंतानानारिवो (मेडागास्कर)। मेडागास्कर के एक स्टेडियम में शुक्रवार को इंडियन ओशन आइलैंड गेम्स के उद्घाटन समारोह के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 85 अन्य घायल हुए हैं। सरकार की प्रवक्ता ललाटियाना राकोटोंड्राज्फी ने कहा कि घायलों में से 33 एचआरजेए अस्पताल में भर्ती हैं।

इंडियन ओशन आइलैंउ गेम्स के उद्घाटन समारोह के दौरान मची भगदड़

इंडियन ओशन आइलैंउ गेम्स के उद्घाटन समारोह के दौरान मची भगदड़

देश की राजधानी अंतानानारिवो के महामासीना स्टेडियम में शुक्रवार को यह भगदड़ उस समय मची, जब लोग क्षेत्रीय खेल कार्यक्रम के आधिकारिक उद्घाटन के लिए प्रवेश द्वार पर एकत्र हुए थे। मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने शुक्रवार को कहा कि शाम करीब साढ़े चार बजे हुई इस दुर्घटना में घायल हुए 11 लोगों की हालत गंभीर हैं। नत्से ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

इंडियन ओशन आइलैंउ गेम्स के उद्घाटन समारोह के दौरान मची भगदड़

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या :

खबरों में बताया गया कि मेडागास्कर की राजधानी अंतानानारिवो के महामासीना स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे देश के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने हादसे पर दुख प्रकट किया और स्टेडियम में मौजूद लोगों से जान गंवाने वालों के लिए कुछ पल का मौन रखने की अपील की।

प्रवक्ता राकोटोंड्राज्फी ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए अपने बयान में गंभीर रूप से घायल लोगों के बारे में कोई अद्यतन जानकारी नहीं दी। अभी गंभीर रूप से जख्मी लोगों की इलाज जारी है।

इंडियन ओशन आइलैंउ गेम्स के उद्घाटन समारोह के दौरान मची भगदड़

2019 में भी हो चुका है हादसा, तब 15 लोगों की हो गयी थी मौत :

राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना महामासीना स्टेडियम में समारोह में थे और उन्होंने भीड़ से कुछ समय के लिए शांत रहने की अपील भी की थी। करीब 41,000 लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। इससे पहले 2019 में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई थी। ‘इंडियन ओशन आइलैंड गेम्स’ में कई तरह के खेलों का आयोजन होता है, जिनमें क्षेत्र के कई देश भाग लेते हैं।

READ ALSOचढ़ा वर्ल्ड कप क्रिकेट 2023 का बुखार, टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही एप और वेबसाइट क्रैश

Related Articles