Home » एनडीए के नेता लोमड़ी, छिपकर वार फितरत : हेमंत

एनडीए के नेता लोमड़ी, छिपकर वार फितरत : हेमंत

by Rakesh Pandey
एनडीए के नेता लोमड़ी, छिपकर वार फितरत : हेमंत
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

संस,डुमरी (गिरिडीह) : डुमरी के नागाबाद उप स्वास्थ्य केंद्र के मैदान में मंगलवार दोपहर बाद चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एनडीए पर निशाना साधा। कहा कि एनडीए के नेता लोमड़ी हैं और छिप छिपकर वार करना इनकी फितरत है। ये लोग छिप छिपकर ही गांव में घुसते हैं और लुभाने का काम करते हैं। इनके पास पैसा है, इसलिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करना भलीभांति जानते हैं।

एनडीए के नेता लोमड़ी, छिपकर वार फितरत : हेमंत

एनडीए के नेता लोमड़ी, छिपकर वार फितरत : हेमंत

सीएम ने आगे कहा कि ये लोग षड़यंत्र रचकर कभी विधायक तो कभी सांसद की सदस्यता को रद करवाने में जुट जाते हैं। वर्ष 2019 की सरकार के बने दो घंटे नहीं हुए थे कि भाजपा के लोग राज्य सरकार को गिराने में लग गए लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।

हमारी सरकार ना सिर्फ अपना कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि वर्ष 2024 में भी पूर्ण बहुमत में आएगी। कहा कि विपक्षी दल के लोग महिलाओं को सीधा और बेवकूफ समझते हैं।

लिफाफे से चूल्हा नहीं बचेगा : आजसू का नाम लिए बगैर कहा कि एनडीए के लोग झारखंड की महिलाओं के सीधापन का फायदा उठाना जानते हैं। हमारी माता- बहनों का सीधापन देखकर इनलोगों ने उन्हें चूल्हा प्रमुख बना दिया। इन्हीं चूल्हा प्रमुख के माध्यम से चुनाव के समय लिफाफा पहुंचाने का काम ये लोग करेंगे लेकिन इस लिफाफा से चूल्हा नहीं बचेगा। कहा कि अंग्रेजों के सिद्धांत पर भाजपा फूट डालो राज करो के सिद्धांत पर काम करती है।

जाति- धर्म के नाम पर लोगों को लड़वाने का काम करती है। युवाओं को दंगाई बनाने का काम करती है। कहा कि इनसे बचना है, क्योंकि इनलोगों ने खुद का स्तर काफी नीचे गिरा लिया है। तभी तो स्व. गणेश महतो के हत्यारे को गाड़ी में बैठाकर वोट मांगने पहुंच रहे हैं। इनको जनता सबक सिखाए।

जगरनाथ को श्रद्धांजलि देने का समय : सीएम ने कहा कि कहा कि जगरनाथ महतो ने क्षेत्र में विकास का जाल बिछा दिया। जगरनाथ जन- जन के नेता थे। आज उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने का समय आ गया है। हमने उनकी धर्मपत्नी को न सिर्फ मंत्री बनाया बल्कि डुमरी से आइएनडीआइ गठबंधन से उम्मीदवार भी बनाया है।

इस चुनाव में बेबी देवी को सभी का समर्थन चाहिए। कहा कि हमारी सरकार ने सभी वर्ग के बुजुर्ग के लिए पेंशन की व्यवस्था की है। गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेजा है। हमारी इस योजना का अनुकरण कई राज्यों की सरकार कर रही है।

वोट कटवा है एआइएमआइएम : मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इस बार के चुनाव में आइएनडीआइए इंडिया गठबंधन की जीत होगी। हेमंत सोरेन ने पूरे सूबे का विकास किया व सभी का ख्याल रखा। भाजपा जो बोलती है वह करती नहीं है। कहा कि एआइएमआइएम पार्टी वोट कटवा है। श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई चरम पर है। लोग परेशान हैं। आजसू वोट ख़रीदने आई है, जिनसे बचना है।

एनडीए के नेता लोमड़ी, छिपकर वार फितरत : हेमंत

आलमगीर आलम

इस दौरन डुमरी से जेएमएम की प्रत्याशी बेबी देवी, विधायक विनोद सिंह, गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार, जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, गांडेय के विधायक सरफराज अहमद, बेरमो के विधायक जयमंगल सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ मांजी, पूर्व विधायक लालचंद महतो, जेएमएम के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, निवर्तमान मंत्री के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजू महतो उर्फ राजकुमार महतो, कारी बरकत अली, राजकुमार पांडेय, कैलाश चौधरी, दिवाकर महतो समेत कई लोग मौजूद थे।

READ ALSO : निर्वाचन आयोग की टीम के दौरे से ओडिशा में विधानसभा चुनाव समय से पहले होने की अटकलें तेज

Related Articles