इंसान की सोई किस्मत कब जाग जाए कोई नहीं जानता है। आज किस्मत किसी को कंगाल बना रही है तो दूसरे ही पल उस व्यक्ति की किस्मत चमका कर उसे लखपति भी बना सकती है। किस्मत का खेल कोई नहीं जानता है। कुछ समय पहले एक खबर आई थी, जिसमें लिखा था कि एक व्यक्ति को जिस दिन नौकरी से निकाला उसी रात आए एक मैसेज से उसकी लॉटरी लग गई और वे कंगाल से लखपति बन गया। लेकिन आज जिस व्यक्ति की कहानी हम आज बताने वाले है, उसकी किस्मत पहले ऐसी चमकी की वह करोड़पति बन गया लेकिन कहते है ना कुछ लोग अपनी अच्छी किस्मत भी संभाल नहीं पाते है। अब ऐसा ही हुआ इस व्यक्ति के साथ जो पहले करोड़पति बना और अब कंगाल है।
इस तरह बने करोड़पति
अमेरिका के मिशिगन निवासी विली हर्ट ने 1989 में मिशिगन सुपर लोटो के एक टिकट पर बंपर लॉटरी जीती थी। उनके हाथ 2.8 मिलियन पाउंड यानी आज के हिसाब से करीब 30 करोड़ रुपये लगे थे। क्योंकि ये रकम बहुत ज्यादा थी, ऐसे में लॉटरी वालों की तरफ से उन्हें दो ऑफर दिए गए थे। जिसमें पहला ऑफर था कि वो एक ही बार में जीती हुई सारी रकम ले लें या फिर वो अगले 20 सालों तक किश्तों में अपने पैसे लेते। उन्होंने ऑप्शन दो को चुनते हुए जीती हुई रकम को किश्तों में लेना पसंद किया।
इस कारण ने बना दिया कंगाल
विली को लॉटरी लगने के बाद कोकेन की लत लग गई थी और इस लत ने उन्हें धीरे-धीरे बर्बाद करना शुरू कर दिया। लेकिन उनकी जिंदगी में तबाही तब मची जब उन्होंने एक रात गुस्से में एक महिला की हत्या कर दी थी। दरअसल, विली एक होटल में एक महिला के साथ थे, जहां उन्होंने शराब पीने के साथ-साथ कोकेन भी लिया था। वो बिल्कुल नशे में धुत हो गए थे और इसी बीच महिला के साथ उनका झगड़ा हुआ। फिर अगले दिन कमरे में उस महिला की लाश मिली। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल की सजा सुना दी। उसके बाद विली का क्या हुआ, कोई नहीं जानता है।

