Home » RANCHI NEWS: री-स्ट्रक्चरिंग और क्लसटरिंग सिस्टम के विरोध में आजसू का प्रदर्शन, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

RANCHI NEWS: री-स्ट्रक्चरिंग और क्लसटरिंग सिस्टम के विरोध में आजसू का प्रदर्शन, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

संघ का आरोप इस व्यवस्था के लागू होने से शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा

by Vivek Sharma
RANCHI: आजसू ने रांची में Restructuring एवं Clustering System के खिलाफ गांधीगिरी प्रदर्शन कर सरकार को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। 
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रस्तावित री-स्ट्रक्चरिंग और क्लसटरिंग सिस्टम के विरोध में स्टेशन रोड स्थित बीएनआर होटल के बाहर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांधीगिरी का परिचय देते हुए अधिकारियों को गुलाब फूल भेंट कर अपनी मांगों से अवगत कराया और इस व्यवस्था को छात्र विरोधी बताया। प्रदर्शन के दौरान आजसू नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित री-स्ट्रक्चरिंग और क्लसटरिंग सिस्टम छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। संघ का आरोप है कि इस व्यवस्था के लागू होने से शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा।

आजसू नेता बबलू महतो ने कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रहित में निर्णय लेना चाहिए। वहीं ऋतुराज शाहदेव ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि इस प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए सरकार से सकारात्मक पहल करने की अपील की। साथ ही संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार आगामी बैठक में इस अधिनियम को वापस नहीं लेती है तो राज्यभर के विश्वविद्यालयों में उग्र आंदोलन और तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन में चेतन प्रकाश, अजित कुमार, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, सक्षम झा, रोशन नायक, अनुष्का सिन्हा समेत कई छात्र उपस्थित रहे।

READ ALSO: RANCHI NEWS: बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए सरकार रेस, सभी सरकारी हॉस्पिटलों को किया हाई अलर्ट

Related Articles

Leave a Comment