Home » Bokaro Crime: शाम को पत्नी के खाते में भेजे 95 हजार रुपये, रात में फिजियोथैरेपिस्ट ने कर ली खुदकुशी, बोकारो अस्पताल में मिला शव

Bokaro Crime: शाम को पत्नी के खाते में भेजे 95 हजार रुपये, रात में फिजियोथैरेपिस्ट ने कर ली खुदकुशी, बोकारो अस्पताल में मिला शव

by Kanchan Kumar
Bokaro Physiotherapist Death
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​बोकारो: सदर अस्पताल के परिसर में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां काम करने वाले फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो का शव संदिग्ध हालात में पाया गया। रात 10 से 11 बजे के बीच हुई इस घटना के बाद से ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। ​पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे जब्त कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है।

​परिजनों को साजिश का शक

पुलिस इसे शुरुआती तौर पर खुदकुशी मान रही है, वहीं डॉक्टर के परिवार वाले इस बात को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। परिजनों का कहना है कि घर में सब कुछ ठीक-ठाक था और डॉ. वीरेंद्र ऐसा कदम कभी नहीं उठा सकते। उन्होंने अस्पताल के ही कुछ लोगों पर साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। ​घटना के बाद अस्पताल के बड़े अधिकारियों (सिविल सर्जन या उपाधीक्षक) के देर तक मौके पर न पहुंचने से परिजनों में भारी नाराजगी भी देखने को मिली।

ट्रेडिंग के मैसेज से भी खुल सकता है राज

​मामले की जानकारी देते हुए सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। ​जांच के दौरान डॉक्टर के मोबाइल से ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़े कई मैसेज मिले हैं। सबसे खास बात यह सामने आई है कि आत्महत्या करने से कुछ ही घंटे पहले, यानी शाम करीब 5:30 बजे डॉ. वीरेंद्र ने अपनी पत्नी के बैंक खाते में 95,000 रुपये ट्रांसफर किए थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस ट्रेडिंग के मैसेज के आधार पर भी जांच कर रही है। इससे भी हत्या का राज खुल सकता है।

​फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सुसाइड नोट, मोबाइल डेटा और परिजनों के आरोपों समेत तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी।

Read Also: Bokaro Protest: बोकारो में अभ्यर्थियों का धैर्य टूटा, होमगार्ड और चौकीदार भर्ती की मांग को ले किया उग्र प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Comment