Home » Chaiabsa Theft : पुलिसकर्मी के घर में चोरी, लाखों के सामान उड़ाए

Chaiabsa Theft : पुलिसकर्मी के घर में चोरी, लाखों के सामान उड़ाए

Chaiabsa Theft : 20-30 दिनों से घर में कोई नहीं था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।

by Rajeshwar Pandey
Robbery at police officer’s house in Chaibasa, valuables worth lakhs stolen
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां अज्ञात चोरों ने सहायक पुलिस प्रमिला ओड़ा के घर को निशाना बनाया। चोरों ने नगद 17 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, तीन जोड़े चांदी के पायल, एक जोड़ा सोने की बाली, सोने का चार पीस लॉकेट, चांदी का दो जोड़ा कड़ा और कांसा के बर्तन चोरी कर लिए।

प्रमिला ओड़ा पिछले 20 दिनों से अपनी मां के साथ चाईबासा में ड्यूटी कर रही थीं और बुधवार को ही घर आई थीं। उन्होंने बताया कि 20-30 दिनों से घर में कोई नहीं था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। आनंदपुर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Read Also: Chaibasa News : खनन कार्यों के 100 साल पूरा होने पर टाटा स्टील ने मनाया जश्न

Related Articles