कोकराझार/ ओडिशा एफसी ने राजस्थान यूनाइटेड को 2-1 से हराया : अफाओबा सिंह ने पेनाल्टी को गोल में बदलकर ओडिशा एफसी को शुक्रवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में आई-लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान यूनाइटेड के खिलाफ 2-1 से जीत दिला दी। ओडिशा की डूरंड कप के मौजूदा सत्र में यह पहली जीत दर्ज की है। ग्रुप एफ में शीर्ष स्थान के लिए अब तीन-तरफा लड़ाई है, जिसमें ओडिशा, राजस्थान यूनाइटेड और भारतीय सेना के तीन-तीन अंक है और ये तीनों टीमें क्वार्टर फाइनल की दौड़ हैं।

ओडिशा एफसी ने राजस्थान यूनाइटेड को 2-1 से हराया
पहले हाफ के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चंद्र मोहन मुर्मू ने 48वें मिनट में गोलकर सुपर कप की विजेता टीम को बढ़त दिला दी। ओडिशा की यह बढ़त तीन मिनट तक ही रही। रिचर्डसन डेंजेल ने 51वें मिनट में गोल कर राजस्थान की टीम का खाता खोला। ओडिशा को मैच के 64वें मिनट में पेनल्टी मिली और अफाओबा सिंह ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। टीम की 2-1 की बढ़त मैच के आखिर तक बरकरार रही।

3 अगस्त को टूर्नामेंट का हुआ था आगाज
एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप का आगाज 3 अगस्त को हुआ था। इस टूर्नामेंट के तहत कोलकाता, गुवाहाटी और कोकराझार में खेला जायेगा। पहली बार इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही है। आईपीसएल (इंडियन सुपर लीग) की सभी 12 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टमों को 4-4 के 6 ग्रुप में बांटा गया है। पिछले साल 2022 में बेंगलुरु एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को फाइनल हराकर जीत हासिल की थी।
फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2023 की टीमें
Group A- बांग्लादेश सेना एफटी, पूर्वी बंगाल, मोहन बागान एसजी, पंजाब एफसी
Group B- भारतीय नौसेना एफटी, जमशेदपुर एफसी, मोहम्मडन एससी, मुंबई सिटी एफसी
Group C- बेंगलुरु एफसी, गोकुलम केरल एफसी, भारतीय वायु सेना एफटी, केरला ब्लास्टर्स
Group D- डाउनटाउन हीरोज एफसी, एफसी गोवा, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, शिलांग लाजोंग
Group E- चेन्नइयन एफसी, दिल्ली एफसी, हैदराबाद एफसी,
त्रिभुवन सेना
Group F- बोडोलैंड एफसी, भारतीय सेना एफसी, ओडिशा एफसी, राजस्थान यूनाइटेड एफसी
READ ALSO : पटना के शातिर झपटमार! महिला की चेन झपटकर पैदल ही निकल भागा, गश्ती ही करती रह गई पुलिस

