Home » एचडीएफसी बैंक के शशिधर जगदीशन सर्वाधिक भुगतान लेने वाले बैंक सीइओ बने, जानें अन्य बैंकरों की सैलरी से जुड़े रोचक तथ्य

एचडीएफसी बैंक के शशिधर जगदीशन सर्वाधिक भुगतान लेने वाले बैंक सीइओ बने, जानें अन्य बैंकरों की सैलरी से जुड़े रोचक तथ्य

by Rakesh Pandey
एचडीएफसी बैंक के शशिधर जगदीशन सर्वाधिक भुगतान लेने वाले बैंक सीइओ बने, अमिताभ चौधरी 9.75 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ दूसरे स्थान पर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : एचडीएफसी बैंक के शशिधर जगदीशन 10.55 करोड़ रुपये के कुल भुगतान के साथ बीते वित्त वर्ष (2022-23) में सर्वाधिक भुगतान पाने वाले किसी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीइओ) के तौर पर उभरे हैं। वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, जगदीशन के सहकर्मी और एचडीएफसी बैंक के उप प्रबंध निदेशक (एमडी) कैजाद भरूचा को बीते वित्त वर्ष में 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जो संभवत: देश में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले दूसरे बैंककर्मी हैं।

एक्सिस बैंक के अमिताभ चौधरी 9.75 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ दूसरे स्थान पर :

बैंकों के सीइओ के मामले में एक्सिस बैंक के अमिताभ चौधरी 9.75 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इनका शानदर प्रदर्शन जारी है। बैंक भी हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

आईसीआईसीआई बैंक के संदीप बख्शी को 9.60 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर :

आईसीआईसीआई बैंक के संदीप बख्शी को 9.60 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। इसी प्रकार कोटक महिंद्रा बैंक में लगभग 26 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले उदय कोटक ने कोविड-19 महामारी के बाद से पारिश्रमिक के तौर पर एक रुपये का सांकेतिक वेतन लेने का फैसला वित्त वर्ष 2022-23 में भी जारी रखा।
ऐसे समय में जब बैंकिंग क्षेत्र नौकरी छोड़ने की समस्या से जूझ रहा हैं, कोटक महिंद्रा बैंक पारिश्रमिक बढ़ाने के लिए आगे आया और प्रबंधकीय कार्यबल को छोड़कर कर्मचारियों के औसत पारिश्रमिक में 16.97 प्रतिशत की वृद्धि की।

फेडरल बैंक में नौकरी छोड़ने की दर सबसे कम :

आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारियों के वेतन में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर एक्सिस बैंक में यह आंकड़ा 7.6 प्रतिशत रहा। एचडीएफसी बैंक ने औसतन 2.51 प्रतिशत वेतन वृद्धि की। दिलचस्प बात यह है कि फेडरल बैंक में औसत वेतन वृद्धि केवल 2.67 प्रतिशत रही, इसके बावजूद वहां नौकरी छोड़ने की दर सबसे कम है।

READ ALSO : भोजपुरी का राष्ट्रीय गीत “बटोहिया” नये अंदाज में यायावरी वाया भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर हुआ रिलीज

Related Articles