Home » Jamshedpur News : बारीडीह में स्वर्णरेखा नदी में मिली महिला की लाश, पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Jamshedpur News : बारीडीह में स्वर्णरेखा नदी में मिली महिला की लाश, पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अब तक नहीं हो सकी शव की पहचान, पुलिस कर रही मामले की तहकीकात

by Mujtaba Haider Rizvi
बिरसानगर में मिली लाश
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह में स्वर्णरेखा नदी में बुधवार को एक शव मिला है। सुबह बारीडीह के लोग नदी की तरफ गए तो वहां एक लाश देखी। लाश मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और इसे देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह शव किसी पुरुष का बताया जा रहा है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। बिरसानगर पुलिस का कहना है कि सुबह लोगों ने फोन कर नदी में शव होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति की लाश है उसकी उम्र 50 साल के आसपास आंकी जा रही है। कहा जा रह है कि यह शव चार-पांच दिन पुराना हो सकता है। पुलिस का कहना है कि शव नदी में विजया गार्डन के पास स्थित संथाल बस्ती के पास था। पुलिस शव की पहचान कराने में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि यह शव कहीं दूर से बह कर आया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व्यक्ति की मौत का सही कारण पता चल सकेगा। यह पता चलेगा कि व्यक्ति की मौत डूबने से हुई है। या फिर किसी ने उसकी हत्या करने के बाद लाश नदी में फेंक दी है। बिरसानगर पुलिस ने अन्य पुलिस स्टेशनों को शव मिलने की जानकारी दे दी है। ताकि, शव की पहचान कराने में आसानी हो।

Read also Jamshedpur Crime News : कोर्ट में सरेंडर करने से पहले आफताब हत्याकांड का फरार आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Related Articles