Home » Jamshedpur Scrap Fire : जमशेदपुर में स्क्रैप टाल में लगी भीषण आग: 5 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक

Jamshedpur Scrap Fire : जमशेदपुर में स्क्रैप टाल में लगी भीषण आग: 5 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक

आग की ऊंची लपटों से घनी बस्ती में फैली दहशत, विधायक सरयू राय की पहल पर दमकल ने पाया काबू, समय पर कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित गोला बस्ती में बीती देर रात एक स्क्रैप टाल में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह आग पटाखे की चिंगारी से लगी थी।

स्क्रैप टाल के मालिक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे पूजा कर घर लौटने के थोड़ी देर बाद ही स्थानीय लोगों ने फोन कर उन्हें आग लगने की सूचना दी। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लपटें तेजी से आसपास के घरों तक पहुंचने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुँचीं। दमकलकर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

विधायक सरयू राय की त्वरित पहल से हुआ बचाव

स्थानीय लोगों का मानना है कि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग फैलने से पहले ही नियंत्रित कर ली गई, जिससे घनी बस्ती में आग फैलने और किसी जनहानि की आशंका टल गई। इस भीषण हादसे में सुरेंद्र गुप्ता की करीब पाँच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई है।

टाल संचालक को मदद का आश्वासन

घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय और उनके प्रतिनिधि नीरज सिंह तत्काल मौके पर पहुँचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। विधायक प्रतिनिधि नीरज सिंह ने बताया कि स्थानीय कार्यकर्ताओं से सूचना मिलते ही विधायक सरयू राय को अवगत कराया गया और उनकी पहल पर तुरंत दमकल की गाड़ियाँ भेजी गईं।

उन्होंने कहा कि यदि समय पर कदम नहीं उठाया जाता, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। मंगलवार की सुबह विधायक सरयू राय ने एक बार फिर मौके पर पहुंचकर टाल संचालक से मुलाकात की, वस्तुस्थिति की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Related Articles