Home » दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री से मिले झारखंड के राज्यपाल, बेटे के विवाह समारोह में आने का दिया निमंत्रण

दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री से मिले झारखंड के राज्यपाल, बेटे के विवाह समारोह में आने का दिया निमंत्रण

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान उन्होंने झारखंड में चल रहे विकास कार्यों और राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से अपने बेटे के विवाह और आशीर्वाद समारोह में शामिल होने का अनुरोध भी किया।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद राज्यपाल गंगवार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी सौजन्य भेंट की। उन्होंने रक्षा मंत्री को भी बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल की इन मुलाकातों को झारखंड से जुड़े विकास कार्यों और केंद्र–राज्य संबंधों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।

Related Articles