Home » Jamshedpur Education : उपायुक्त राजीव रंजन ने जिला स्तरीय समारोह में JAC, CBSE और ICSE 10वीं व 12वीं के टॉपर्स को किया सम्मानित

Jamshedpur Education : उपायुक्त राजीव रंजन ने जिला स्तरीय समारोह में JAC, CBSE और ICSE 10वीं व 12वीं के टॉपर्स को किया सम्मानित

रविंद्र भवन सभागार में आयोजित किया गया जिला स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Board Toppers 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जिला प्रशासन ने शनिवार को साकची के रविंद्र भवन सभागार में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। समारोह में उपायुक्त राजीव रंजन ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों-अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया है।

सीबीएसई बोर्ड के यह टॉपर हुए सम्मानित

सीबीएसई बोर्ड में 10वीं की छात्रा श्रेया जनपना ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं 12वीं साइंस में शायर दत्ता ने 97.6 प्रतिशत, 12वीं बायो-साइंस में सालेहा परवीन ने 95.8 प्रतिशत, 12वीं कॉमर्स में श्रेयांशी धाल ने 98.6 प्रतिशत तथा 12वीं आर्ट्स में प्रज्ञा शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

आईसीएसई बोर्ड के यह टॉपर हुए सम्मानित

आईसीएसई बोर्ड में 10वीं के छात्र हर्षित सिंघानिया ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं साइंस में स्नेहाश्री बिस्वास ने 99.5 प्रतिशत, 12वीं बायो-साइंस में शांभवी तिवारी ने शत-प्रतिशत यानी 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं 12वीं कॉमर्स में संध्या सरकार ने 98.75 प्रतिशत तथा 12वीं आर्ट्स में स्नेहा दत्ता ने 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

जैक बोर्ड के यह टॉपर हुए सम्मानित

जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में ओम कुमार ने 492 अंक यानी 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बने। इसके अलावा शिप्रा प्रधान ने 488 अंक (97.6 प्रतिशत), गीता गोराई ने 486 अंक (97.2 प्रतिशत), उमेश मांडी, अनामिका महतो, कोयल रानी शाह ने 485 अंक (97 प्रतिशत), मोहन महतो (96.8), हेमा मन्ना (96.6), खुशी कुमारी (96.4) को सम्मानित किया गया।।

जैक बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस में कृष्णा रॉय एवं सक्षम मिश्रा ने संयुक्त रूप से 476 अंक यानी 95.2 प्रतिशत प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं ओशिक कुमार चौधरी ने 474 अंक (94.8 प्रतिशत), खुशबू साव ने 469 अंक (93.8 प्रतिशत), विकास दास एवं साधना कुमारी ने 467 अंक (93.4 प्रतिशत), आशु पटेल ने 93 प्रतिशत प्राप्त किए।

जैक बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स में कृती कुमारी ने 451 अंक यानी 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनीं। वहीं दीपा पात्रा ने 447 अंक (89.4 प्रतिशत), साजिद अंसारी ने 442 अंक (88.4 प्रतिशत), साधना कुमारी ने 439 अंक (87.8 प्रतिशत) एवं अदिति सिंह ने 438 अंक (87.6 प्रतिशत) प्राप्त किए।

जैक बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स में रेखा कुमारी ने 468 अंक यानी 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं प्रज्ञा कुमारी एवं सिंदूरा दास ने 460 अंक (92 प्रतिशत), पूजा कुमारी ने 459 अंक (91.8 प्रतिशत), तथा असिम कुमार महतो एवं सरस्वती गोराई ने 455 अंक (91 प्रतिशत), प्रिया सोय मुर्मू (90.8), संध्या कुमारी (90.8) अंक प्राप्त किए।

डीसी ने सभी को दी बधाई

उपायुक्त ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि जिले के मेधावी छात्र-छात्राएं आने वाले समय में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, डीटीओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Read Also: Jamshedpur Health News: MGM अस्पताल में जल्द शुरू होगी कैंसर और किडनी रोग की OPD , चल रही तैयारी

Related Articles

Leave a Comment