Home » kodarma Railway Station News : कोडरमा स्टेशन पर पकड़ाया अंतरराज्यीय छिनतई गैंग, तीन अपराधी दबोचे गए

kodarma Railway Station News : कोडरमा स्टेशन पर पकड़ाया अंतरराज्यीय छिनतई गैंग, तीन अपराधी दबोचे गए

by Rakesh Pandey
kodarma Railway Station News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : ट्रेनों में छिनतई की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने अंतरराज्यीय छिनतई गैंग को पकड़ लिया। जीआरपी ने गैंग के एक सदस्य को रंगेहाथ गिरफ्तार करते हुए दो महिला चोरों को भी दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी आशीष प्रधान पश्चिम बंगाल के मनोसाखली का निवासी है। उसे रविवार को सुबह में कोडरमा रेलवे स्टेशन पर गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में चढ़ रही एक महिला के गले से चेन छीनते वक्त पकड़ा गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाता था और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

आशीष ने बताया कि वह पहले बंगाल की एक मिठाई दुकान में काम करता था, लेकिन कमाई कम होने के कारण गलत रास्ते पर चल पड़ा। इसी दौरान उसकी मुलाकात बापी सरदार, सुबो गुईन और महताब से हुई, जिनके साथ मिलकर उसने कई वारदातों को अंजाम दिया। इधर, एक अन्य कार्रवाई में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस में छिनतई की घटना के बाद दो महिलाओं संजना पासी और प्रियंका पासी को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उनके पास से मंगलसूत्र और मोतियों की माला बरामद की गई। महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन में चढ़कर यात्रियों को धक्का देकर उनके कीमती सामान चुरा लेती थीं।जीआरपी के थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Also-RANCHI NEWS : आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनें रद्द, कुछ का मार्ग बदला गया

Related Articles

Leave a Comment