Home » Palamu Road Accident : सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त को लेने जा रहा था स्टेशन

Palamu Road Accident : सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त को लेने जा रहा था स्टेशन

by Birendra Ojha
Road-Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना क्षेत्र में रविवार की रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जोड़ा खुर्द गांव का निवासी शशिकांत कुमार (22) अपने दोस्त को लेने मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन जा रहा था, तभी वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के अनुसार, शशिकांत कुमार बीती रात बाइक से अपने दोस्त को लेने मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान साकन पीढ़ी गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने उसके परिजनों को दी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर अस्पताल की पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी विकास कुमार व महेंद्र कुमार इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read Also- kodarma Railway Station News : कोडरमा स्टेशन पर पकड़ाया अंतरराज्यीय छिनतई गैंग, तीन अपराधी दबोचे गए

Related Articles

Leave a Comment