Home » MI vs PBKS: पंजाब को 9 रनों के हराकर मुंबई ने दर्ज की तीसरी जीत, जानिए कैसा रहा मुकाबला

MI vs PBKS: पंजाब को 9 रनों के हराकर मुंबई ने दर्ज की तीसरी जीत, जानिए कैसा रहा मुकाबला

by Rakesh Pandey
MI vs PBKS
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क : MI vs PBKS: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के 33वें लीग मैच में आमने-सामने हुए। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को नौ रनों से हराकर अंक तालिका में सातवां स्थान प्राप्त कर लिया। अब टीम के खाते में छह अंक हो गए हैं, जबकि पंजाब की टीम चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर बनी है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन बनाए।

इसके जवाब में पंजाब की टीम 183 रन बना सकी और 19.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए गेराल्ड कोएत्जी और जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। बुमराह को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई की 9 रन से जीत

सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी के बाद जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्जी की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में 9 रन से हराकर आईपीएल 2024 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। सूर्या ने जहां बल्लेबाजी में धूम धड़ाका किया, वहीं गेंदबाजी में बुमराह ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर पंजाब के हौसले पस्त कर दिए।

मुंबई की ओर से रखे गए 193 रन के लक्ष्य का पीछ करने उतरी पंजाब की टीम 19.1 ओवर में 183 रन पर ढेर हो गई। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह और कोएत्जी ने तीन तीन विकेट चटकाए।

पंजाब ने गेंदबाजी का फैसला किया

इस मैच में पंजाब की टीम ने टॉस जीता और फिर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के 78 रन, रोहित शर्मा के 36 रन और तिलक वर्मा के नाबाद 34 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या 6 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए, तो वहीं इशान किशन ने 8 रन की पारी खेली।

पंजाब की तरफ से हर्षल पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे और 3 शिकार किए, जबकि कप्तान सैम करन ने 2, तो वहीं कैगिसो रबाडा को एक सफलता मिली।

मुंबई की ओर से रखे गए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पंजाब ने तीसरे ओवर में ही अपने टॉप के 4 विकेट गंवा दिए। ओपनर प्रभसिमरन सिंह को खाता खोले बगैर गेराल्ड कोएत्जी ने पवेलियन भेज दिया। वहीं, रिली रोसो को बोल्ड कर जसप्रीत बुमराह ने पंजाब को दूसरा झटका दिया। रोसो एक रन बनाकर आउट हुए।

सैम कुरेन को 6 रन के निजी स्कोर पर बुमराह ने ईशान किशन के हाथों कैच कराया, जबकि लियाम लिविंगस्टोन एक रन बनाकर आउट हुए। हरप्रीत भाटिया को 13 रन के निजी स्कोर पर श्रेयस गोपाल ने पवेलियन भेजा।

आशुतोष शर्मा ने जीता फैंस का दिल

आशुतोष शर्मा इस मैच में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 61 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 217.85 की स्ट्राइक रेट से 2 चौके और 7 छक्के जड़े। आशुतोष शर्मा की इस पारी ने मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया था। लेकिन, वह 18वें ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद पूरी टीम 19.1 ओवर में 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

READ ALSO: ED ने फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का फ्लैट किया कुर्क, जानिए क्या है पूरा मामला

Related Articles