Home » Ghatshila Car Truck Collision : एनएच-18 पर कार व ट्रक में जोरदार भिड़ंत, बिहार के 4 युवक घायल, दो की स्थिति नाजुक

Ghatshila Car Truck Collision : एनएच-18 पर कार व ट्रक में जोरदार भिड़ंत, बिहार के 4 युवक घायल, दो की स्थिति नाजुक

by Rajesh Choubey
jamshedpur Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत धालभूमगढ़ में बुधवार की सुबह एनएच-18 पर कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बिहार के 4 युवक घायल हो गए हैं। इनमें 2 की स्थिति नाजुक बनी हुई है।


बताया जाता है कि धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कोकपाड़ा स्थित टोल प्लाजा के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ-18 पर सुबह-सुबह हुई इस दुर्घटना में कार सवार चार युवक घायल हो गए। घायल युवकों को कोकपाड़ा टोल प्लाजा के एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल (घाटशिला) पहुंचाया गया। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आर एन टुडू ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया।
समाचार लिखे जाने तक दोनों बेहोशी के हालत में थे। जबकि दो अन्य युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बिहार के झाझा निवासी मनीष कुमार एवं विकास कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण नाक व कान से ब्लड आ रहा है। बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया है। घटना के संबंध में बिहार के बेगूसराय निवासी सुजीत कुमार ने बताया कि निजी कार से सभी नए साल का जश्न मनाने पुरी जा रहे थे। इसी बीच कार ने अचानक टोल प्लाजा के समीप खड़े ट्रक को पीछे से जाकर टक्कर मार दी। बताया कि यह घटना ब्रेक नहीं लगने के कारण हुई है।

Related Articles