पलामू। पलामू जिला के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शनिवार की रात रेडमा के समदा आहर के पास से विनीत तिवारी नामक युवक का अपहरण कर लिय़ा गया था। फिर उसकी हत्या कर दी गई। रविवार को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट क्षेत्र से उसका शव बरामद किया गया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात विनीत समदा आहर के पास था। इस दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचकर उसके साथ गाली गलौच करने लगे। फिर वहीं से युवक का अपहरण कर लिया । जबकि रविवार को उसका शव बरामद किया गया।
परिजनों ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घटनास्थल से एक कार भी बरामद की गई है।
परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया घटना को अंजाम देने का आरोप
परिजनों ने अपहरण का आरोप विनीत के पड़ोसी प्रदीप तिवारी और रौशन तिवारी पर लगाया थाा। फिलहाल दोनों फरार हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले में छानबीन कर रही है। पलामू एसपी कपिल चौधरी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले में छानबीन की है। अपराधियों का पता लगाने के लिए स्निफर डॉग की टीम को बुलाया गया है। घटना से नाराज लोगों ने रेडमा में सड़क जाम कर दिया है।
डीएसपी राजीव रंजन ने शव बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले में छानबीन की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस को आवेदन मिला है। पुलिस अनुसंधान कर रही है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने लोगों से आग्रह किया कि इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो पुलिस के साथ साझा करें। उनकी पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।
Meta Description (Hindi):
पलामू में युवक का अपहरण कर हत्या, विनीत तिवारी का शव बरामद, कई संदिग्ध हिरासत में, पुलिस जांच तेज, इलाके में आक्रोश।

