Home » UP News : माफिया अतीक के करीबियों पर ‘ऑपरेशन हंटर’, 11 लग्जरी गाड़ियां सीज, प्रयागराज में मचा हड़कंप

UP News : माफिया अतीक के करीबियों पर ‘ऑपरेशन हंटर’, 11 लग्जरी गाड़ियां सीज, प्रयागराज में मचा हड़कंप

by Rakesh Pandey
prayagraj-police-cracks-down-on-mafia-atiq-
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद से जुड़े गिरोह और करीबियों के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार रात ‘ऑपरेशन हंटर’ के तहत बड़ा अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 लग्जरी गाड़ियां सीज की हैं। इन गाड़ियों में से कई पर न तो नंबर प्लेट थे और ना ही वैध दस्तावेज, वहीं कुछ गाड़ियों पर हूटर और काली फिल्म लगी थी।

मरियाडीह से कसारी-मसारी तक चला सर्च ऑपरेशन

पुलिस ने मरियाडीह, सिलना, नसीरपुर, भीटी, कसारी-मसारी, चकिया, झूंसी, करेली समेत कई इलाकों में हिस्ट्रीशीटरों और संदिग्ध अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई और नियम विरुद्ध पाए जाने पर उन्हें सीज कर कार्रवाई की गई।

अपराधियों की बढ़ती गतिविधियों पर पुलिस का जवाब

पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े अपराधियों की गतिविधियों में तेजी आई थी। ये अपराधी लग्जरी गाड़ियों में घूमते हुए आम जनता को डराते और कानून-व्यवस्था को चुनौती देते देखे जा रहे थे। शिकायतों के आधार पर डीसीपी सिटी अभिषेक भारती के निर्देश पर ‘ऑपरेशन हंटर’ शुरू किया गया।

10 टीमों के जरिए चला ऑपरेशन, SOG और सर्विलांस यूनिट भी शामिल

ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए 10 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जिनमें SOG, सर्विलांस और विभिन्न थानों के तेजतर्रार पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया है और उन्हें वांछित अपराधियों की धरपकड़, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी और निरोधात्मक कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है।

रेस्टोरेंट और बैठक स्थलों पर भी पुलिस की खास नजर

पुलिस अब उन स्थानों को भी निशाने पर ले रही है, जहां अपराधी या उनके सहयोगी देर रात तक बैठकी करते हैं, जैसे कि रेस्टोरेंट, होटल, लॉज आदि। सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी ऐसे स्थानों की पहचान कर रहे हैं और पूरी लिस्ट तैयार की जा रही है। इन ठिकानों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी सिटी का बयान

वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया गया है। 10 टीमें बनाई गई हैं जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। कानून और शांति-व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
— अभिषेक भारती, डीसीपी सिटी

प्रयागराज में बढ़ी सख्ती, माफिया नेटवर्क पर पुलिस का फोकस

इस कार्रवाई से साफ है कि प्रयागराज पुलिस माफिया अतीक अहमद और उसके नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए निर्णायक मोड में है। ‘ऑपरेशन हंटर’ को लेकर शहर में हड़कंप है और अतीक गैंग से जुड़े कई नाम अब पुलिस की रडार पर हैं। यहां बता दें कि अतीक अहमद एक हमले में मारा जा चुका है।

Read Also- Prashaant Kishor : पटना में आज जनसुराज की पहली रैली, गांधी मैदान से PK खोलेंगे रणनीति का पिटारा

Related Articles