Home » नीले सूट में प्रियंका चोपड़ा पहुंची हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर, नए फिल्म की आहट

नीले सूट में प्रियंका चोपड़ा पहुंची हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर, नए फिल्म की आहट

उनका यह शानदार सूट ब्रांड शबाब सेट के वार्डरोब से है और इसका प्राइस ₹12,000 रुपये बताया जा रहा है।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। प्रियंका ने हाल ही में हैदराबाद के प्रसिद्ध चिलकुर बालाजी मंदिर का दौरा किया। मंदिर विजिट के दौरान प्रियंका द्वारा पहने अटायर की बहुत चर्चा है। अपने ग्लैमरस पहनावे के लिए जानी जाने वाली, 42 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने सामान्य फैशन से सबको इंप्रेस कर दिया।

ईश्वर की कृपा अनंतः प्रियंका चोपड़ा

नीले रंग का सूट पहनकर मंदिर पहुंची प्रियंका बेहद जंच रही थीं। प्रियंका ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियो साझा की, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया: ‘श्री बालाजी के आशीर्वाद के साथ, एक नया अध्याय शुरू होता है। हम सभी को अपने दिलों में शांति और हमारे चारों ओर समृद्धि और सफलता मिले। ईश्वर की कृपा अनंत है’।

राजामौली और महेश बाबू के साथ प्रोजेक्ट की लगाई जा रही अटकलें

हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि ‘नए अध्याय’ से उनका क्या मतलब है, कई लोगों ने अनुमान लगाया कि यह एसएस राजामौली और महेश बाबू के साथ उनके आने वाले प्रोजेक्ट के संबंध में हो सकता है। इस दौरे में प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास औऱ उनकी बेटी नहीं थे।

12 हजार का सूट पहन प्रियंका ने जीता फैंस का दिल

प्रियंका का सूट फ़िरोज़ी नीला शेड का था, जो चंदेरी सिल्क मैटेरियल का था। यह ए लाइन कुर्ता, जिसमें वी-नेकलाइन और आकर्षक घंटी के आकार की स्लीव थी, प्रियंका ने इसे एक मिलान ऑर्गेन्जा दुपट्टे के साथ पेयर किया था, जिसे प्रियंका ने अपने सिर पर रखा था। प्रियंका के लुक की कीमत की बात करें, तो उनका यह शानदार सूट ब्रांड शबाब सेट के वार्डरोब से है और इसका प्राइस ₹12,000 रुपये बताया जा रहा है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पिछले कुछ समय से किसी भारतीय फिल्म की घोषणा नहीं की है। कुछ दिन पहले जब प्रियंका भारत पहुंची थीं तब यह कयास लगाए जाने लगे थे कि प्रियंका यहां किसी फिल्म में साथ काम करने के लिए आएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल स्टार को महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की अगली फिल्म में देखा जा सकता है, जिसका टाइटल ‘एसएसएमबी 29’ है।

रामचरण की पत्नी ने उपासना ने भी दी PeeCee को शुभकामनाएं

अपने पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला को भी धन्यवाद दिया। प्रियंका के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उपासना ने लिखा, ‘आपको आपकी नई फिल्म की अपार सफलता व शुभकामनाएं। भगवान वेंकटेश्वर आपको भरपूर आशीर्वाद दें। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को इंडियाना जोन्स की तरह एक्शन-एडवेंचर बताया जा रहा है। फिल्म की टीम ने हाल ही में एक पूजा समारोह आयोजित किया था। हालांकि, इसकी तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की गईं।

Related Articles