RANCHI: रांची में मेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर राजनीतिक दल रेस हो गए है। ऐसे में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। उनका कहना था कि इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
हालांकि, पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को एसएसपी कार्यालय तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया और उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस संबंध में सिटी एसपी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रदर्शनकारियों को बाहर ही रोका गया है। उन्होंने यह भी कहा कि दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है और आगे की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और आरोपितों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
READ ALSO: http://Ranchi News : झारखंड की ‘सखी मंडल’ महिलाएं बनेंगी उद्यमी

