Home » Saraikela Road Accident : सरायकेला में दर्दनाक सड़क हादसा, कार कंटेनर से टकराई, चालक की मौत, 5 घायल

Saraikela Road Accident : सरायकेला में दर्दनाक सड़क हादसा, कार कंटेनर से टकराई, चालक की मौत, 5 घायल

• टक्कर के बाद 300 मीटर तक घिसटती चली गई कार...

by Anand Mishra
Saraikela Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saraikela (Jharkhand) : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में गुरुवार तड़के एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर दारुदा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार सामने चल रहे कंटेनर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कंटेनर में बुरी तरह फंस गई और करीब 300 मीटर तक घिसटती चली गई।

पांच घायलों में दो महिलाएं भी

हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वह वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया था, जिसे निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान कार में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

NH पर लगा लंबा जाम

इस हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की आवाजाही घंटों तक बाधित रही। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल, मृतक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कंटेनर और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं की तरफ ध्यान खींचा है।

Permalink:

Focus keyphrase:

SEO Keywords:

Meta Description:

Related Articles