
Ranchi: सरायकेला में पुलिस ने साल 2023 में गाड़ी से 100 किलोग्राम पोस्ता पाउडर और 60 किलोग्राम पोस्ता स्ट्रा बरामद किया था। इन सामग्रियों को जब्त किया गया था। जिस गाड़ी से यह सामग्री मिली थी वह गाड़ी सुग्रीम पूरन नामक एक तस्कर की थी। सुप्रीम पुरन को हाई कोर्ट ने बेल देने का आदेश दिया था।
नवंबर 2023 में गिरफ्तार हुआ था सुग्रीम पूरन
इसके खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका मादक पदार्थों के तस्कर सुग्रीम पूरन की बेल रद्द करने की मांग को लेकर दायर की गई है। सुग्रीम पुरन को नवंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से वह जेल में है।
सरायकेला कोर्ट ने दोषी को सुनाई है सजा
सरायकेला के न्यायालय ने साल 2025 में इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए घटना के दोषी सुग्रीम पूरन को 10 साल के सश्रम कारावास और ₹ एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसी के खिलाफ सुग्रीम पूरन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
मादक पदार्थों की तस्करी का हब बना सरायकेला
हाई कोर्ट ने सुग्रीम पूरन को बेल देने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई है। गौरतलब है कि झारखंड में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। सरायकेला में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी होती है। सरायकेला में पिछले साल जनवरी में बड़े पैमाने पर जब्त पोस्ता पाउडर को नष्ट किया गया था। तकरीबन 30 करोड़ रुपए कीमत का ड्रग्स नष्ट किया गया था।

