Home » Deoghar Shravani Fair : श्रावणी मेला में लगाए जाएंगे 40 से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर, बाइक और ई-रिक्शा एंबुलेंस की सुविधा भी होगी उपलब्ध

Deoghar Shravani Fair : श्रावणी मेला में लगाए जाएंगे 40 से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर, बाइक और ई-रिक्शा एंबुलेंस की सुविधा भी होगी उपलब्ध

by Rakesh Pandey
Shravani Mela Deoghar Health
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : झारखंड के देवघर में 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहे श्रावणी मेला (Deoghar Shravani Fair) को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 40 से अधिक स्वास्थ्य शिविर

सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी ने बताया कि इस वर्ष 40 से 41 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इनमें से 32 स्वास्थ्य शिविर बोल बम पथ पर होंगे, जबकि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे मुख्य स्थानों पर भी शिविरों की व्यवस्था की जा रही है।

Deoghar Shravani Fair : डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी संख्या में तैनाती

श्रावणी मेला के दौरान 190 डॉक्टरों की मांग की गई थी, जिनमें से 160 डॉक्टर देवघर में तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा, 319 स्वास्थ्य कर्मी विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, शिविरों और अस्पतालों में सेवाएं देंगे। स्थानीय सीएचसी और पीएचसी में वेंटिलेटर और स्पेशल बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग स्टाफ की भी अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।

एंबुलेंस सेवाओं में नया प्रयोग : बाइक और ई-रिक्शा एंबुलेंस

देवघर जिला प्रशासन ने 41 एंबुलेंस की मांग की थी, जिनमें से अब तक 32 एंबुलेंस उपलब्ध कराए जा चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ और संकरे मार्गों को ध्यान में रखते हुए इस बार बाइक और ई-रिक्शा एंबुलेंस की सुविधा भी दी जा रही है, जो आपात स्थिति में त्वरित सेवा सुनिश्चित करेगी।

Deoghar Shravani Fair : सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा : फूड सेफ्टी और दवा निरीक्षण की मांग

जिला प्रशासन ने मेले के दौरान तीन फूड सेफ्टी ऑफिसर, दो ड्रग इंस्पेक्टर और दो सैनिटरी इंस्पेक्टर की तैनाती की मांग की है, ताकि भोजन और दवाओं की गुणवत्ता पर निगरानी रखी जा सके। हालांकि, अभी तक इन पदों पर नियुक्ति नहीं हुई है।

Deoghar News : कोरोना सुरक्षा उपाय भी रहेंगे प्रभावी

सिविल सर्जन के अनुसार, कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए विशेष तैयारी की गई है। स्पेशल बेड, कोविड टेस्ट किट, ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर और वेंटिलेटर की व्यवस्था सभी अस्पतालों में की गई है। पुराने सदर अस्पताल में 50 अतिरिक्त बेड तैयार रखे जाएंगे। श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए चौक-चौराहों पर डिजिटल स्क्रीन और होर्डिंग्स के माध्यम से कोरोना से बचाव संबंधी प्रचार भी किया जाएगा।

Read Also- Deoghar Shravani Mela 2025 : इस वर्ष धार्मिक रूप से कितना खास होगा देवघर श्रावणी मेला, किस मुहूर्त में पूजा करने से भक्तों को मिलेगा आशीर्वाद, पढ़े रिपोर्ट

Related Articles