Home » RANCHI SPORTS NEWS: SAAF की जर्सी लॉन्च, चैंपियनशिप के लिए रांची पहुंची भारत समेत कई देशों की टीम

RANCHI SPORTS NEWS: SAAF की जर्सी लॉन्च, चैंपियनशिप के लिए रांची पहुंची भारत समेत कई देशों की टीम

by Vivek Sharma
BIRSA MUNDA STADIUM
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम स्थित खेल निदेशालय में मंगलवार को साउथ एशियन (सैफ) एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया गया। यह प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी रांची में आयोजित की जाएगी। शेखर जमुआर निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार और झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक समेत तकनीकी प्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
शेखर जमुआर ने कहा कि झारखंड इस आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों से एथलीट रांची पहुंच चुके हैं। बाकी टीमें जल्द ही पहुंच जाएगी। समारोह का उद्घाटन 24 अक्टूबर को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के खिलाड़ी देखेंगे इवेंट

जिलों में स्कूली छात्रों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कोआर्डिनेट किया गया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के खिलाड़ियों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इस इवेंट के लिए 500 कलाकारों की टीम रिहर्सल में जुटी है। यह प्रतियोगिता छह दक्षिण एशियाई देशों के शीर्ष एथलीटों को एक मंच पर लाएगी। सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।

300 अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट, कोच और तकनीकी पदाधिकारी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। मंगलवार से खिलाड़ियों का आना शुरू हो गया है। भारतीय टीम के चार खिलाड़ी रांची पहुंच गए है। वहीं दो और टीमें भी शाम को रांची पहुंच गई। चैंपियनशिप को लेकर रांची एथलेटिक रंग में रंग चुकी है। खिलाड़ियों के लिए विशेष वार्म-अप एरिया तैयार किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था और आवास की सुविधाओं की भी विशेष तैयारी की गई है ताकि विदेशी खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

22 व 23 को प्रैक्टिस सेशन

टूर्नामेंट से पहले 22 और 23 अक्टूबर को खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस सेशन रखा गया है। इसको लेकर खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बांग्लादेश की टीम दोपहर 3 बजे, जबकि श्रीलंका और नेपाल की टीमें भी राजधानी पहुंच गई हैं। नेपाल की टीम ट्रेन से पहुंचेगी। आयोजन स्थल और होटल से एयरपोर्ट तक टीमों के स्वागत और परिवहन की विशेष व्यवस्था की गई है।

डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने स्टेडियम परिसर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आयोजन से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, खिलाड़ियों के आवास एवं परिवहन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, दर्शकों के प्रवेश व निकास द्वार, आपातकालीन सेवाओं, सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, बिजली आपूर्ति तथा मीडिया प्रबंधन आदि सभी बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर लिए जाएं ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टेडियम परिसर में 24×7 मेडिकल यूनिट, एम्बुलेंस और फर्स्ट एड सेंटर की व्यवस्था की जा रही है। रिम्स, सदर अस्पताल में आपातकालीन बेड और एंबुलेंस आरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

READ ALSO: RANCHI POLITICAL NEWS: बिहार चुनाव में यू-टर्न लेने पर JMM बनी ‘यू’, जानें किस बीजेपी नेता ने कसा तंज

Related Articles