Jamshedpur : टाटा स्टील और प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) ने प्रतिष्ठित टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट 2025 की औपचारिक घोषणा कर दी है। यह चार दिवसीय टूर्नामेंट 25 से 28 दिसंबर तक जमशेदपुर के ऐतिहासिक बेलडीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में खेला जाएगा। कुल 2 करोड़ रुपये की इनामी राशि वाला यह टूर्नामेंट PGTI 2025 सीज़न का फिनाले होगा। इस हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट में देश-विदेश के 126 पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता स्ट्रोक-प्ले फॉर्मेट में होगी, जिसमें चार राउंड (प्रत्येक 18 होल) खेले जाएंगे।
पहले दो राउंड के बाद शीर्ष 50 खिलाड़ी और टाई स्कोर कट में प्रवेश करेंगे।टाटा ओपन की खासियत यह है कि यह भारत के उन चुनिंदा टूर्नामेंट्स में शामिल है, जो दो अलग-अलग गोल्फ कोर्स पर आयोजित होते हैं।
*पहले राउंड में आधे खिलाड़ी बेलडीह और आधे गोलमुरी में खेलेंगे।
* दूसरे राउंड में दोनों समूह कोर्स बदलेंगे।
* तीसरे और चौथे राउंड (कट के बाद) में खिलाड़ी गोलमुरी से टी-ऑफ करेंगे, पहले नौ होल गोलमुरी और अंतिम नौ होल बेलडीह में खेले जाएंगे।
शीर्ष भारतीय और विदेशी खिलाड़ी मैदान मेंभारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगे:युवराज संधू (2025 PGTI ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन), वीर अहलावत (2024 चैंपियन), शौर्य भट्टाचार्य, अर्जुन प्रसाद, मनु गंडास, अंगद चीमा, ओम प्रकाश चौहान (पूर्व चैंपियन), अजीतेश संधू, राशिद खान, खालिन जोशीऔर चिक्करंगप्पा।विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं:श्रीलंका के एन थंगराजा और मिथुन परेरा (पूर्व चैंपियन), बांग्लादेश के मो सिद्दिकुर रहमान और जमाल हुसैन, चेक गणराज्य के स्टेपन डानेक, अमेरिका के कोइचिरो सतो, नेपाल के सुभाष तामांग और युगांडा के जोशुआ सील।
इसके अलावा, पूर्व टाटा ओपन विजेता मुकेश कुमार, शमीम खान और गुरकी शेरगिल भी प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे। स्थानीय चुनौती का नेतृत्व जमशेदपुर के पेशेवर गोल्फर कुरुश हीरजी करेंगे।आयोजकों का बयानटाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज़ के वाइस प्रेसिडेंट और जमशेदपुर गोल्फ कैप्टन डी. बी. सुंदरा रामम ने कहा कि टाटा ओपन का अपने मूल नाम से लौटना गर्व की बात है और यह जमशेदपुर की समृद्ध गोल्फ परंपरा को दर्शाता है।
वहीं, PGTI के सीईओ अमनदीप जोहल ने इसे भारतीय गोल्फ कैलेंडर के सबसे प्रतिष्ठित और रोमांचक टूर्नामेंट्स में से एक बताते हुए कहा कि सीज़न फिनाले के रूप में इसकी वापसी इसे और खास बनाती है।कोर्स की खासियतदलमा पहाड़ों की पृष्ठभूमि में बसे दोनों कोर्स अपनी अलग पहचान रखते हैं।
* बेलडीह गोल्फ कोर्स लंबी और चुनौतीपूर्ण फेयरवे के लिए जाना जाता है।
* गोलमुरी गोल्फ कोर्स छोटा, बुटीक-स्टाइल और तकनीकी रूप से बेहद कठिन है, जहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं।

