Home » Hazaribagh News: दनुआ घाटी में हादसों पर सख्त हुए एसपी अमन कुमार, अवैध कट बंद करने का आदेश

Hazaribagh News: दनुआ घाटी में हादसों पर सख्त हुए एसपी अमन कुमार, अवैध कट बंद करने का आदेश

डीटीओ व NHAI अधिकारियों संग किया निरीक्षण, ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज

by Mujtaba Haider Rizvi
hazaribagh news accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh : जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी ने जिला परिवहन पदाधिकारी एवं एनएचएआई के अधिकारियों के साथ घाटी क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर दुर्घटनाओं पर रोक के लिए कई अहम निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने घाटी में बने सभी अवैध कट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया। साथ ही वाहन चालकों को पहले से सचेत करने के लिए एडवांस साइन बोर्ड और स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने को कहा गया। उन्होंने सभी वैध कट पर लाइनमैन की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया, ताकि यातायात का सुचारू संचालन हो सके।
एसपी अमन कुमार ने घाटी क्षेत्र के बॉटल नेक स्थानों को दुरुस्त करने तथा आवश्यकता अनुसार स्पीड ब्रेकर लगाने को कहा। निर्माण कार्य वाले क्षेत्रों में दिन में दो बार पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि धूल के कारण दृश्यता प्रभावित न हो और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।
इसके अलावा NHAI की एंबुलेंस सेवा को पूरी तरह सक्रिय रखने और ड्राइवरों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान घाटी क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा।

Read also Jamshedpur Theft : बर्मामाइंस में IRB जवान के घर से 50 लाख के जेवर और नकदी की चोरी, जानें घर में कैसे घुसे चोर

Related Articles

Leave a Comment