Home » Jamshedpur News: टाटा से अयोध्या जाने वाली चेरी कॉलर्स बस का इंजन खराब होने पर हंगामा, आक्रोशित यात्रियों को छोड़ स्टॉफ फरार

Jamshedpur News: टाटा से अयोध्या जाने वाली चेरी कॉलर्स बस का इंजन खराब होने पर हंगामा, आक्रोशित यात्रियों को छोड़ स्टॉफ फरार

स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ ही देर बाद बस का स्टाफ भी मौके से गायब हो गया। ऑनलाइन बुकिंग सेवा होने के कारण कोई स्थायी काउंटर या जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
ayodhya bus
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के टाटा से अयोध्या के लिए ऑनलाइन बुकिंग के जरिए चलने वाली चेरी कॉलर्स बस सेवा की पोल उस वक्त खुल गई, जब बस निर्धारित समय पर स्टार्ट ही नहीं हो सकी। बस (नंबर एपी39टीएच 2356) छूटने के समय तक खड़ी रही और लगभग एक घंटे तक मैकेनिक द्वारा सुधार कार्य किए जाने के बावजूद इंजन में तेज और असामान्य आवाज के साथ बस पूरी तरह बंद हो गई।

इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण बनारस और अयोध्या जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने बताया कि उनकी बनारस से फ्लाइट थी, जबकि कुछ बेहद जरूरी काम से यात्रा कर रहे थे। यात्रियों ने बार-बार अनुरोध कर वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की, लेकिन बस संचालक की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ ही देर बाद बस का स्टाफ भी मौके से गायब हो गया। ऑनलाइन बुकिंग सेवा होने के कारण कोई स्थायी काउंटर या जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। अंततः निराश होकर अधिकांश यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द कर वापस लौटना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन बस सेवाओं की विश्वसनीयता और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read also Jamshedpur Protest: मानगो में NH-33 पर धूल का कहर, आक्रोशित लोगों ने मशीन को बांधकर रुकवाया निर्माण कार्य

Related Articles

Leave a Comment