Home » JAWAN TEASER : किंग खान के ‘जवान’ का टीजर लांच, फैंस ने लुटाया ढेर सारा प्यार, यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में, जाने इस फिल्म से जुड़ी खास बातें

JAWAN TEASER : किंग खान के ‘जवान’ का टीजर लांच, फैंस ने लुटाया ढेर सारा प्यार, यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में, जाने इस फिल्म से जुड़ी खास बातें

by Rakesh Pandey
JAWAN TEASER LAUNCH  SHAHRUKH KAHN NEWS FILM SHAHRUKH KHAN JAWAN TEASER LAUNCH
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई : बॉलीवुड के किंग, शाहरुख खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘जवान’ के टीजर लांच होते ही यूट्यूब पर एक नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस को इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार था। 10 जुलाई 10:30 बजे टीजर लांच हुआ था। एक दिन में इसे लगभग 4.8 करोड़ व्यू मिल चुके हैं। इसपर लोगों का रिएक्शन भी आने लगा है। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं।

दर्शक इसे हॉलीवुड की टक्कर के बता रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान की आवाज में डायलॉग मैं पुण्य हूं या पाप हूं? मै भी आप हूं… दर्शकों को खूब रोमांचित कर रहा है। इस फिल्म के टीजर में शाहरुख खान हीरो, विलेन और मास्टरमाइंड तीनों भूमिकाओं में नजर आयेंगे। कमाल का VFX का भी इस्तेमाल हुआ है। शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

टीजर में उनके चेहरे पर लगे मास्क और उनके बिना बाल वाले लुक सभी को अचंभित करता है। इससे पहले भी शाहरुख खान 30 साल पहले ‘डर’ में विलेन का रोल किया था। दर्शकों ने उसे खूब पसंद किया। एक बार फिर से शाहरुख खान इस फिल्म हीरो और विलेन दोनों के रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म शाहरुख खान की अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘ रेड चिली इंटरटेंमेंट’ में बनी है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयन तारा और  दीपिका पादुकोण भी हैं। इसके अलावा सेतुपति भी होंगे।

7 सितंबर को रिलीज होगी फ़िल्म :
जवान फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलगू में भी रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और साउथ के सुपरस्टार डायरेक्टर एटली पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। बता दें की शाहरुख खान 4 साल के ब्रेक के बाद पठान से बॉलीवुड में फिर से वापसी की तैयारी में हैं।

जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। लोग इस फिल्म के रिव्यू को अलग-अलग तरह से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उनके फैंस एक टीजर को अबतक सबसे बेस्ट टीजर बता रहे हैं। फैंस उनके अभी से इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर हिट बताने लगे हैं।

2023 में रिलीज होने वाली फिल्में
अगले महिना अगस्त में कई बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने को तैयार है। इसमें 11 अगस्त को  शनि देओल अमिशा पटेल स्टारर ‘गदर -2′, रणबीर कपूर स्टारर’ एनिमल’, अक्षय कुमार स्टारर’ ओ माय गॉड-2′ एक ही दिन रिलीज होगी।

इसके अलावा 25 अगस्त को आयुष्मान खुराना स्टारर’ ड्रीम गर्ल- 2, 7 सितंबर को शाहरुख खान स्टारर’ जवान’ 10 नवंबर को सलमान खान स्टारर ‘टाइगर जिंदा है-3’ रिलीज होगी। इसके अलावा भी बहुत सारी फिल्में रिलीज को तैयार हैं।

 

Related Articles