धनबाद : यात्रीगण कृपया ध्यान दें…। गोमो -चोपन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन आज अपने निर्धारित समय से पांच घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। आपको हुई असुविधा के लिए खेद है…। गोमो से सुबह 5:30 पर खुलने वाली गोमो-चोपन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के अचानक विलंब से खुलने की घोषणा से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
लंबे इंतजार के बाद भी जब ट्रेन नहीं आयी तो यात्री नाराज हो गये। बाद में सूचना दी गई कि ट्रेन दाेपहर 12:25 पर रवाना होगी। इसे लेकर सुबह से घंटों इंतजार कर रहे यात्रियों ने कुछ देर तक हंगामा भी किया। डीआरएम को ट्वीट कर ट्रेन लेट होने का कारण भी पूछा।
रेलवे की ओर से बताया गया कि चुनार-चोपन रेल मार्ग पर शुक्रवार की रात मालगाड़ी बेपटरी हो जाने के कारण चोपन से गोमो आनेवाली ट्रेन शनिवार की रात नहीं आयी थी। रैक उपलब्ध न होने से सुबह गोमो से ट्रेन नहीं खुल गई।
चोपन-गोमो पैसेंजर स्पेशल रविवार को सुबह 10:25 पर गोमो आयी। मेंटेनेंस के बाद दोपहर 12:25 पर रवाना हुई। सुबह 5:30 पर गोमो से खुलने वाली ट्रेन रात 8:20 पर चाेपन पहुंचती है। विलंब से खुलने के कारण देर से चोपन पहुंचेगी।
READ ALSO : इजरायल पर हमास का हमला,150 लोग मरे: जवाबी कार्रवाई 200 लोगों की मौत, क्या बोले पीएम मोदी

